
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद से ही हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) चर्चा में हैं। उन्हें शनिवार को अपने स्पोर्ट्स परिधान ब्रांड के लॉन्च पर पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था। पत्नी नताशा से तलाक और टी20 कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।
इस बार उन्होंने नताशा और कप्तानी के बारे में बात करने से परहेज किया। वह सिर्फ अपनी फिटनेस पर ही बात करते नजर आए। रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास लेने के बाद उन्हें भारतीय टीम का भावी कप्तान माना जा रहा था, हालांकि उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया।
कप्तानी से हटाए जाने के बाद हार्दिक पांडया ने क्या कहा?
तलाक और कप्तानी को लेकर इस समय हार्दिक को मैदान के अंदर और बाहर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इनमें से कोई भी चुनौती उनके चेहरे पर नजर नहीं आई, जिसे उन्होंने बखूबी छुपाया। पांडया ने खुद को कप्तानी से हटाए जाने पर बयान देते हुए कहा-
“मुझे इस बात का बिल्कुल पता नहीं था कि फिटनेस की वजह से मेरे साथ क्या हो सकता है लेकिन मैं बस यह बात महसूस करता हूं कि हमेशा हर चीज में नंबर 1 बनना है। इस एक आदत की वजह से मैं जब युवा था तो काफी ज्यादा ट्रेनिंग करता था, मैं अपनी हद को हमेशा ही बढ़ा रहता था, काफी ज्यादा दौड़ लगाया करता था इसी वजह से मेरा जो बेस है वो काफी ज्यादा मजबूत है।”
हार्दिक भले ही कप्तानी के लिए नए कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद न हों, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एक बार उन्हें देश का एकमात्र प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर बताया था। हार्दिक अब 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
सूर्यकुमार टीम की कप्तानी करेंगे जबकि शुभमन गिल टीम के उपकप्तान हैं। वहीं, हार्दिक वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने पारिवारिक कारणों के वजह से अपना नाम वापस ले लिया है।
IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

