Skip to main content

ताजा खबर

“मैं इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट में विश्वास नहीं रखता”- हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

“मैं इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट में विश्वास नहीं रखता”- हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद पहली बार गौतम गंभीर ने प्लेयर्स के इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अपना बयान दिया है। लेकिन इसको लेकर गंभीर ने बयान दिया है उसे सुनकर उन खिलाड़ियों को मिर्ची लग सकती है जो अक्सर चोटिल रहते हैं। मौजूदा समय में जिस तरह से रोज क्रिकेट खेला जा रहा है, उसको देखते हुए प्लेयर्स के इंजरी मैनेजमेंट और वर्कलोड मैनेजमेंट का जिक्र अकसर होता है।

हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें से सबसे बड़ा बदलाव ये होगा कि खिलाड़ियों को मन मुताबिक ब्रेक नहीं मिल पाएगा।  टीम इंडिया को अगले महीने वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका दौरे पर जाना है और यह हेड कोच गौतम गंभीर का पहला असाइनमेंट होगा।

इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंका सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि कोई खिलाड़ी अगर चोटिल होता है, तो वह रिकवर होकर वापसी कर सकता है, लेकिन उसे इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर बार-बार ब्रेक नहीं दिया जाएगा। टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘देखिए एक चीज को लेकर मेरा विश्वास बहुत ज्यादा है कि अगर आप खेल सकते हैं, तो आपको तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए।

मेरा विश्वास इंजरी मैनेजमेंट में नहीं रहा है, अगर आप चोटिल होते हैं, तो जाइये और रिकवर होकर आइये, यह एकदम सिंपल सी बात है। जब आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, आप जितना कर सकते हैं आपको करना चाहिए। अगर आप किसी भी टॉप खिलाड़ी से पूछेंगे, वे तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं। वो रेड बॉल बॉलर या वाइट बॉल बॉलर का टैग नहीं चाहेंगे।

इंजरी किसी भी खिलाड़ी के करियर का हिस्सा होती है, अगर आप तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और इंजर्ड होते हैं, तो आप वापस जा सकते हैं और रिकवर होकर टीम में आ सकते हैं। आपको तीनों फॉर्मेट खेलने चाहिए, मुझे इस पर ज्यादा विश्वास नहीं है कि आप कुछ खिलाड़ियों को सिर्फ टेस्ट के लिए रखें, कि हम इसकी इंजरी मैनेज करेंगे, हम इसका वर्कलोड मैनेज करेंगे।

देखिए एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर आपका करियर बहुत छोटा होता है, आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं, तो आपको जितना ज्यादा हो सकते खेलना चाहिए। अगर आप बहुत अच्छी फॉर्म में हैं, तो तीनों फॉर्मेट खेलिए।’

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...