Skip to main content

ताजा खबर

“मैं अपने नाम पर स्टैंड का नाम रखा जाना पसंद करूंगा”- केएल राहुल ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश

“मैं अपने नाम पर स्टैंड का नाम रखा जाना पसंद करूंगा”- केएल राहुल ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश
AUS vs IND- KL Rahul expresses his desire for a stand named after him at Chinnaswamy stadium (Source: X/Twitter)

भारत में मौजूद कई क्रिकेट वेन्यू ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक यादगार पल देखे हैं। किसी स्टेडियम में स्टैंड का नाम क्रिकेटर के नाम पर रखा जाना बहुत बड़ी होती है। कुछ चुनिंदा क्रिकेटर्स को ही यह सम्मान नसीब होता है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के स्टैंड का नाम कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर रखने का फैसला किया है, जिन्होंने भारत और राज्य का नाम रौशन किया।

इरापल्ली प्रसन्ना, जीआर विश्वनाथ, बीएस चंद्रशेखर, सैयद किरमानी, बृजेश पटेल, रोजर बिन्नी, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे खिलाड़ियों को उनके योगदान के लिए KSCA द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी बीच भारत के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने भी दिली ख्वाहिश जताई है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनके नाम का भी स्टैंड हो।

बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का होम ग्राउंड है। वहीं बेंगलुरु में जन्मे राहुल भारत की तीनों फॉर्मेट की टीम का हिस्सा रहे हैं। वह फिलहाल भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। राहुल ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 77 रन की पारी खेलकर काफी प्रभावित किया, उस मैच को भारत ने 295 रनों से जीता।

KL Rahul ने जाहिर की अपनी दिल की ख्वाहिश

दरअसल, राहुल से एडिलेड टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया कि क्या वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टैंड का नाम अपने नाम पर रखने का ख्वाब देखते हैं? इसका जवाब देते हुए भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि, “मैं अपने नाम पर स्टैंड का नाम रखा जाना पसंद करूंगा। लेकिन इसके लिए मुझे बहुत सारे रन बनाने होंगे।

मैं अपने करियर के उस मुकाम पर नहीं पहुंचा हूं, जहां मैं इसे संभव बना सकूं। देश और राज्य के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उठाया गया यह एक अच्छा कदम है। यह एक प्यारी पहल है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...