Skip to main content

ताजा खबर

The new, updated kms activator for your Windows 11,10,8 and Office 2010, 2013, 2016, 2021 may be useful for you.

‘मैंने विनोद कांबली को पार्टी, स्मोकिंग और लड़कियों के पास जाना बंद करने की सलाह दी थी’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मैंने विनोद कांबली को पार्टी स्मोकिंग और लड़कियों के पास जाना बंद करने की सलाह दी थी पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)

विनोद कांबली अपने करियर के शुरुआत में कई मुकाम हासिल कर चुके थे। हालांकि, असंगत प्रदर्शन, फिटनेस समस्याएं और विवाद के चलते उनका करियर जल्द खत्म हो गया। पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी हालत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। इसके बाद कई दिगग्ज ने उन्हें आर्थिक मदद की और स्वास्थ्य में सहायता की।

इस बीच पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने कांबली को कुछ सलाह दी थी। इनसाइड स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में योगराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कांबली से पार्टी, स्मोकिंग और कई चीजें छोड़ने की सलाह दी थी। लेकिन विनोद कांबली ने उनकी बात नहीं मानी और आज संघर्ष कर रहे हैं।

योगराज सिंह ने कहा, ‘मैंने एक बार विनोद कांबली से कहा था, ‘ये पार्टियां, सिगरेट पीना, लड़कियों के पास जाना – बंद कर दो, नहीं तो सब कुछ खत्म हो जाएगा और रोओगे।’ देखिए उसके साथ क्या हुआ। मैं उससे व्यक्तिगत रूप से बात कर रहा था लेकिन फिर उसने कहा, ‘सर, आपका समय चला गया।’ वह सोचता था, ‘मैं राजा हूं।’ आप खेल से बड़े नहीं हैं।’

वह पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं

बता दें कि विनोद कांबली पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल जा रहे हैं। वे यूरिन इंफेक्शन, मस्तिष्क में थक्के और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों का मानना है कि विनोद कांबली ने अपने व्यवहार के चलते एक शानदार क्रिकेट करियर गंवा दिया।

वह सचिन तेंदुलकर की तरह भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 19 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। कांबली ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने पहले सात मैचों में ही दो दोहरे शतक और दो शतक जड़ दिए। हालांकि, बाएं हाथ के खिलाड़ी ने सिर्फ 17 टेस्ट ही खेले।

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1995 में खेला था। उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 227 रहा। कांबली ने 104 वनडे मैचों 2477 रन बनाए। वह आखिरी बार 2000 में वनडे खेले थे। उन्होंने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट और 2011 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

আরো ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएगा ये भारतीय सुपरस्टार: रिपोर्ट्स

Team India (Image Credit- Twitter X)ईएसपीएन क्रिकइन्फो की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय विकेटकीपर और स्टार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में...

‘उनके हाव-भाव बताते हैं कि उनकी परवरिश कैसी हुई है’ सुपर फोर में भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने पाकिस्तान पर निशाना साधा

Irfan Pathan (Image Credit – Twitter X)एशिया कप 2025 के सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को दुबई में जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत...

Asia Cup 2025: एशिया कप में अब तक के 5 सबसे यादगार सेलेब्रेशन

best celebrations (Image Credit – Twitter X)एशिया कप 2025 इस बार रोमांच और जोश से भरा टूर्नामेंट साबित हो रहा है। सुपर फोर में पहुँच चुकी टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका...

Asia Cup 2025: ‘ऐसा लगा जैसे वो नेट्स में बैटिंग कर रहे हों’ अभिषेक की बल्लेबाजी का कायल हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी कप्तान

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter/X)यूएई में चल रहे एशिया कप 2025 में भारत ने अब ताक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हर खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को मैच...