Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ नेगेटिव बोलने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे।

बता दें यह खबर उस समय सामने आई है, जब भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज ने इसी साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर उनकी एक पोस्ट को लाइक किया था।

गौरतलब है कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फाॅलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके 273 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि क्रिकेट प्रशंसक उनके सोशल मीडिया पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखते हैं। कोहली को अक्सर इस जर्मन माॅडल से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि कोहली के इंस्टा अकाउंट से एक बार इस माॅडल की पोस्ट को लाइक किया गया था।

जर्मन माॅडल लिजलैज ने दिया बड़ा बयान

लिजलैज ने हाल में ही दैनिक भास्कर के हवाले से कहा- “मैं बहुत खुश थी और थोड़ी भावुक भी, लेकिन मैंने कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी। मुझे अलग-अलग मैगजीन से बहुत सारे फोन आते थे। कुछ लोग तो आप पर दबाव भी डालते हैं कि आप वो बातें कह दें जो आप कहना नहीं चाहते। कुछ पत्रकारों ने तो मुझे विराट कोहली के बारे में बुरा-भला कहने और उन पर ऐसे आरोप लगाने के लिए पैसे भी ऑफर किए जो उन्होंने कभी लगाए ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? मैंने खुद कहा है कि वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। तो मैं पैसे के लिए उनके बारे में बुरा-भला क्यों कहूंगी? मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं।”

दूसरी ओर, विराट कोहली इस समय जारी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, कोहली की टीम आरसीबी इस समय प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे नजर आ रही है। 11 मैचों बाद टीम के 14 अंक है और वह पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है।

আরো ताजा खबर

‘कुछ हद तक रोहित शर्मा जैसी’ शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ करते हुए अभिषेक नायर

  Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।...

3 खिलाड़ी जो चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) एमएस धोनी का आईपीएल करियर अब अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को भविष्य की तैयारी शुरू...

IND vs AFG: टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले कुल 7वें स्पिन गेंदबाज बने मानव सुथार

Manav Suthar (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 6 विकेट झटकने वाले मनव सुथार भारत के लिए डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें...

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे थोड़ा डाउट’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की एबी डिविलियर्स ने...