Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे लगा कि मैं हर गेंद पर विराट कोहली को आउट कर सकता हूं”- फेयरवेल स्पीच में बोले जेम्स एंडरसन

James Anderson & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। इस मैच के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर को बेस्ट बल्लेबाज बताया था, जिनके खिलाफ उन्होंने कभी गेंदबाजी की। इसके अलावा संन्यास के बाद एंडरसन ने विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बात हो रही है।

पांच सीरीजों में विराट कोहली और जेम्स एंडरसन का आमना-सामना हुआ है। जेम्स एंडरसन ने कहा है कि एक वक्त उनको ऐसा लगता था कि विराट कोहली को वे हर गेंद पर आउट कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी माना है कि समय के साथ उनको ऐसा भी लगा कि विराट कोहली को आउट करना बहुत ही ज्यादा कठिन है।

अपने फेयरवेल स्पीच में जेम्स एंडरसन ने किया विराट कोहली का जिक्र

जेम्स एंडरसन ने अपनी फेयरवेल स्पीच में विराट कोहली को लेकर बात की। 41 वर्षीय जिम्मी ने बताया कि उन्होंने एक युवा विराट को महान विराट बनते देखा है। एंडरसन ने कहा, “आप बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। कुछ सीरीज में आप शानदार महसूस करते हैं और कुछ में नहीं, जहां बल्लेबाज आप पर हावी हो जाता है।

शुरुआती दिनों में विराट कोहली के खिलाफ खेलते हुए आपको लगता था कि आप उन्हें हर गेंद पर आउट कर सकते हैं और फिर हाल ही में ऐसा लगा कि आप उन्हें बिल्कुल भी आउट नहीं कर सकते। आप बहुत हीन महसूस करते हैं।” बता दें कि फैंस को विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती थी।

दोनों का आमना-सामना 25 बार टेस्ट क्रिकेट में हुआ है, लेकिन सिर्फ सात बार ही एंडरसन भारतीय बल्लेबाज को आउट कर पाए। 2014 में विराट को एंडरसन ने बहुत परेशान किया था, लेकिन बाद में एंडरसन पर विराट हावी रहे। पहले 10 टेस्ट मैचों में जिम्मी ने विराट को पांच बार आउट किया था, लेकिन 2016 के बाद से चीजें अलग हो गईं। यहां तक के एक सीरीज में तो जेम्स एंडरसन विराट कोहली को एक बार भी आउट नहीं कर पाए थे।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...