Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे लगता है कि KKR ने गलत अय्यर को खरीद लिया है’ IPL मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के काफी महंगा बिकने के बाद संजय बांगर

Sanjay bangar and venkatesh iyer (Image Credit- Twitter X)

सऊदी अरब के जेद्दाह में 24 नवंबर से आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है। तो वहीं मेगा ऑक्शन के पहले दिन 10 टीमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहाती हुई नजर आई। कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसे की बारिश हुई, तो कुछ बड़े नाम इस मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।

दूसरी ओर, इस मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा है। इस ऑक्शन से पहले किसी को भी उम्मीद नहीं थी, कि वेंकटेश को इतने ज्यादा रकम में केकेआर अपने साथ जोड़ेगी।

यह ऑक्शन के पहले दिन केकेआर द्वारा सबसे बड़ी खरीददारी थी। तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के बड़ी राशि में बिकने के बाद, पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर (Sanjay Bangar) चुटकी लेते हुए नजर आए हैं। बांगर का कहना है कि केकेआर ने गलत अय्यर को खरीद लिया है।

संजय बांगर ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के बिकने के बाद, संजय बांगर ने जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए कहा- मुझे लगता है कि केकेआर ने गलत अय्यर को खरीद लिया है। वह अभी तक कप्तानी करने के लिए स्पष्ट विकल्प नहीं है।

देखें संजय बांगर की यह प्रतिक्रिया

Do you agree with Sanjay Bangar?🤔 pic.twitter.com/XNCNolkWpu

— CricTracker (@Cricketracker) November 25, 2024

दूसरी ओर, मेगा ऑक्शन के पहले दिन कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा की गई खरीददारी के बारे में बताएं. तो टीम ने कुल 109.95 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। जबकि पहले दिन के ऑक्शन के बाद KKR के पास 10.05 करोड़ रुपए की बकाया राशि बची है। टीम ने अभी तक वेंकटेश अय्यर, एनरिक नाॅर्खिया, क्विंटन डिकाॅक, अंगरिश रघुवंशी, रहमनुल्लाह गुरबाज, वैभव अरोड़ा और मंयक मारकंडे को खरीदा है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद अपनी पिछली मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स...

IPL 2026: GT vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, GT vs KKR: Top 3 players to watch out (image via X) 2026 आईपीएल सीजन के 25वें मैच में, गुजरात टाइटन्स का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता...

IPL 2026: GT vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 के 25वें मैच में 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। गुजरात टाइटन्स इस समय पॉइंट्स...

IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, GT vs KKR: head to head records (image via X) गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 17 अप्रैल को 2026 आईपीएल के 25वें मैच में, अब तक एक भी मैच न...