Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है: अमेलिया केर

Amelia Kerr (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंड खिलाड़ी अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने, हाल में ही भारतीय टीम के खिलाफ क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेलिया का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

गौरतलब है कि साल 2017 के वर्ल्ड कप में अमेलिया जब भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरी थी, तो उस मैच में उन्होंने कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था। हालांकि, जब 2022 के वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ मैच खेला, तो इस दौरान उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलने के अलावा 56 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए थे।

अमेलिया केर ने भारतीय टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही आईसीसी के प्रोग्राम 100% Cricket Superstars पर बात करते हुए अमेलिया केर ने कहा- मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप खेलना एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि वे कहीं पर भी खेलें, उन्हें सपोर्ट करने भारी संख्या में फैंस पहुंचते हैं। टीम की स्पिन गेंदबाजी भी महत्वपूर्ण है।

अमेलिया ने आगे कहा- स्पिन को अच्छी तरह से खेलने की कला, खासकर उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में, तो मुझे लगता है कि यह एक बड़ी चुनौती है। भारत के पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए यह एक महत्वपूर्ण मैच होता है और उनके खिलाफ खेलना हमेशा एक चुनौती होती है।

दूसरी ओर, आपको अमेलिया केर के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर गेंदबाज की थी। हालांकि, अब वह कीवी टीम के लिए टाॅप ऑर्डर में रन बनाने वाली कुछ बल्लेबाजों में से एक हैं।

गौरतलब है कि जब वह 17 साल की थी तो उनके कोच ने उन्हें टाॅप ऑर्डर में खेलने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ एक वनडे में 232 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद उनका क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...