Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे नहीं लगता कि रोहित इंग्लैंड जाएंगे”- हिटमैन के टेस्ट करियर को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

“मुझे नहीं लगता कि रोहित इंग्लैंड जाएंगे”- हिटमैन के टेस्ट करियर को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का चौंकाने वाला बयान
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का समय खत्म हो गया है और 37 वर्षीय दाएं हाथ का बल्लेबाज 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड नहीं जाएगा। रोहित, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, पिछली दो टेस्ट सीरीज में बुरी तरह आउट ऑफ फॉर्म दिखे हैं। 

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला में 91 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 31 रन बनाए। बल्ले से खराब प्रदर्शन के कारण, रोहित ने पांचवें टेस्ट से भी बाहर होने का फैसला किया, उस टेस्ट मैच में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma के टेस्ट करियर को लेकर Adam Gilchrist ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर कहा, ”मुझे नहीं दिख रहा कि रोहित इंग्लैंड जा रहे हैं। मुझे बस यही लगा कि उन्होंने कहा है कि घर पहुंचने पर वह इसका आकलन करेंगे। मेरा मतलब ये है कि जब वह घर जायेंगे तो सबसे पहले अपने दो महीने के बच्चे से मिलेंगे और उन्हें नैपी बदलने होंगे। अब यह बात उसे इंग्लैंड जाने के लिए प्रेरित कर सकती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह इस पर ध्यान देगा।”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कहा कि, “मुझे लगता है कि वह शायद चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेंगे और हो सकता है कि वह बाहर हो जाएं।” रोहित ने वनडे में पिछले 14 मैचों में 619 रन बनाये हैं। 2023 से उन्होंने 29 पारियों में 1412 रन बनाए हैं।”

हालांकि सिडनी टेस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि उनका रिटायरमेंट को लेकर कोई प्लान नहीं है और वह यहां रुकने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि, “मैं सिर्फ सिडनी टेस्ट मैच से बाहर हुआ हूं और मेरा अभी कोई रिटायरमेन्ट का प्लान नहीं है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...

IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

IPL 2026 Top 5 players (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20...