Skip to main content

ताजा खबर

मुझे उन पर पूरा भरोसा और विश्वास है, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने गेंदबाजी यूनिट का बढ़ाया हौसला

मुझे उन पर पूरा भरोसा और विश्वास है, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने गेंदबाजी यूनिट का बढ़ाया हौसला

Rohit Sharma (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के लिए गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। जिनके नेतृत्व में गेंदबाजों ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों ने लगातार अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। एडिलेड और ब्रिस्बेन में पिछले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन पर पूरी तरह हावी रहे। और इस कारण से गेंदबाजी यूनिट की आलोचना हुई है।

हालांकि, इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी अटैक पर अपना विश्वास बनाए रखा है और प्रशंसा की है। रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा, मेरे लिए एक कप्तान के रूप में, उन्हें मेरा मैसेज बहुत स्पष्ट और सरल है। कड़ी मेहनत करते रहो और वही करते रहो जो तुम करते आये हो। वे पहले भी काम कर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि वे अब ऐसा नहीं कर सकते।

मुझे उन पर पर्याप्त भरोसा और विश्वास है: रोहित शर्मा

उन्होंने आगे कहा कि किसी के लिए मुश्किल दिन, मुश्किल गेम, मुश्किल सीरीज हो सकता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे इस स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए हुआ कि इन दो या तीन मैचों में वे उतने बड़े नंबर हासिल नहीं कर पाए। लेकिन ठीक है। ऐसा होता है। लेकिन मुझे उन पर पर्याप्त भरोसा और विश्वास है। मेरे लिए एटिट्यूड मायने रखता है। और सिराज ने वास्तव में इस दौरे पर अभी तक बहुत अच्छा एटिट्यूड दिखाया है।

इस दौरे पर भारत के लिए अभी तक जसप्रीत बुमराह ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल सीरीज में वह 21 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं अहमदाबाद में जन्मे मोहम्मद सिराज के नाम कुछ विकेट और शानदार औसत हो सकता है। लेकिन उनकी गेंदबाजी में तेजी से रन बनाना मेजबान टीम के लिए थोड़ी परेशानी का सबब रहा है। इनके अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज अब तक कुछ खास नहीं कर पाया है।

बता दें कि इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और बॉक्सिंग डे टेस्ट दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के इस नए ओपनर ने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jordan Hermann (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बना दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए पहले...

पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर

Joe Root (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन...

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...