Skip to main content

ताजा खबर

मार्नस लाबुशेन ने अब गेंदबाजी से जीता तमाम फैंस का दिल, समरसेट के खिलाफ अपना 5 विकेट हॉल किया पूरा

Marnus Labuschagne (Pic Source-X)

Glamorgan की ओर से टी20 ब्लास्ट में खेलते हुए मार्नस लाबुशेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लिया। मार्नस लाबुशेन ने 19 जुलाई को खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी से अपना कमाल दिखाया और समरसेट के खिलाफ पांच विकेट झटके।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्डिफ में Glamorgan ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 243 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान किरण कार्लसन ने 64 गेंदों में 14 चौके और 8 छक्कों की मदद से 135 रनों की तूफानी पारी खेली। किरण कार्लसन के अलावा विलियम स्मेल ने 34 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। कॉलिन इंग्राम ने 21 रनों का योगदान दिया जबकि क्रिस कुक ने 16 रन बनाए।

जवाब में समरसेट 123 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्नस लाबुशेन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 2.3 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके। मार्नस लाबुशेन ने समरसेट के कप्तान लुइस गेगेरी, बेन ग्रीन, राइली मेरेडिथ, जैक लीच और जैक बॉल का विकेट लिया। समरसेट का कोई भी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की फिरकी के आगे टिक नहीं पाया।

यह रही वीडियो:

Marnus Labuschagne finished with figures of 5-11 against Somerset 🤯

These are the best bowling figures recorded by a Glamorgan player in the Vitality Blast! pic.twitter.com/vUDtm60ScQ

— Vitality Blast (@VitalityBlast) July 20, 2024

गेंदबाजी की बात की जाए तो समरसेट की ओर से बेन ग्रीन ने तीन ओवर में 48 रन देकर दो विकेट झटके जबकि राइली मेरेडिथ ने 1 विकेट अपने नाम किया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में टॉम एबल ने 29 रन बनाए जबकि टॉम बेंटन ने 28 रनों का योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन के अलावा ग्लेमॉर्गन की ओर से Tim Van Der Gugten ने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।

मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन बल्लेबाजी में इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी। मार्नस लाबुशेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हैं और वो बल्लेबाज होने के साथ-साथ पार्ट टाइम गेंदबाज भी है। इस जीत के बावजूद ग्लैमॉर्गन टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई।

मार्नस लाबुशेन ने टी20 ब्लास्ट 2024 की 12 पारी में 121 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए जबकि उन्होंने 15 विकेट भी हासिल किए। उनका प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा था।

আরো ताजा खबर

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट...