Skip to main content

ताजा खबर

मार्क वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं से सिडनी टेस्ट से पहले की खास अपील, इस धुआंधार ऑलराउंडर को टीम में देखना चाहते हैं पूर्व खिलाड़ी

Mark Waugh looks on during day five of the Third Test match in the series between Australia and India at Melbourne Cricket Ground on December 30, 2018 in Melbourne, Australia. (Photo by Scott Barbour – CA/Cricket Australia/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अभी तक मेजबान के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। हालांकि शानदार ऑलराउंडर मिचेल मार्श इस टेस्ट सीरीज में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

इन दोनों टीमों के बीच इस समय खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में मिचेल मार्श सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि दूसरी पारी में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यही नहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

हाल ही में पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं से यह अपील की है कि वो सिडनी में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में मिचेल मार्श की जगह Beau Webster को टीम में शामिल करें। Beau Webster के प्रदर्शन को देख तमाम लोग उन्हें ऑस्ट्रेलिया के अगले एंड्रयू साइमंड्स का खिताब भी दे रहे हैं।

मार्क वॉ ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा कि, ‘परिस्थिति और टीम के बैलेंस को लेकर काफी बातचीत चल रही है। मैं Beau Webster को मिचेल मार्श की जगह सिडनी टेस्ट में खेलते हुए देखना चाहता हूं। मार्श अभी तक इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। यही नहीं आप एलेक्स कैरी को नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं और वेबस्टर नंबर 7 पर भी खेल सकते हैं। Beau Webster बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।’

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं

मैच की बात की जाए तो चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 369 रन पर ऑलआउट हो गई थी। चौथे टेस्ट के खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है और मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं।

टीम ने इंडिया के ऊपर 333 रन की बढ़त बना ली है। खेल का पांचवा और अंतिम दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एडन मार्करम ने टॉप ऑर्डर में सफलता का ब्लूप्रिंट तैयार किया

Aiden Markram (Image credit Twitter – X) साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम ने कहा है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का एक साफ ‘ब्लूप्रिंट’...

बड़ी खबर! 1000 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने Malinda Pushpakumara

Malinda Pushpakumara (Image credit Twitter – X) श्रीलंका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर मलिंदा पुष्पकुमारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह अब श्रीलंका के...

‘विराट कोहली अभी भी फिट हैं और 45 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं’ किंग कोहली को लेकर किसने दिया ऐसा बयान?

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज साइमन डूल ने विराट कोहली की फिटनेस और खेल के प्रति जुनून की जमकर तारीफ की है। उनका...

IND vs NZ 2026: नागपुर में जंगल सफारी का मजा लेते दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी, टी20 सीरीज से पहले बदला माहौल

Indian team players (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नागपुर में थोड़ा समय निकालकर...