Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशेज में मिली हार से निराश सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी टीम की पूर्व खिलाड़ी को इंटरव्यू देने से किया मना

महिला एशेज में मिली हार से निराश सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी टीम की पूर्व खिलाड़ी को इंटरव्यू देने से किया मना

Sophie Ecclestone (Pic Source-Twitter)

इस समय इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एशेज में भाग ले रही है। इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड के खिलाफ दबाव बनाया हुआ है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेली गई वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था।

यही नहीं इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इन्हीं सब चीजों के बीच में इंग्लैंड की पूर्व वर्ल्ड कप विजेता स्पिनर एलेक्स हार्टली ने इस बात का खुलासा किया कि बेहतरीन स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। हार्टली अब ब्रॉडकास्टर है जिन्हें तब काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए थे।

एलेक्स हार्टली ने BBC TMS पॉडकास्ट को बताया कि, ‘आज सोफी एक्लेस्टोन ने मुझे टीवी इंटरव्यू देने से मना कर दिया। मैं इंग्लैंड टीम से बाउंड्री लाइन के पास बात करने की कोशिश कर रही थी लेकिन किसी ने भी मेरे से एक शब्द नहीं बोला। वजह यही है कि मैंने कहा था कि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए फिट नहीं है। मैं सिर्फ यही चाहती थी कि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ी चुनौती दे सके।

मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि इंग्लैंड टीम वर्ल्ड कप और एशेज दोनों अपने नाम करें। मैं बस अपना पक्ष रख रही थी। मुझे नहीं पता था कि उन्हें मेरी बात का इतना बुरा लगेगा।’

मैंने उन्हें साफ तौर पर दुख दिया है: एलेक्स हार्टली

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मैं सभी खिलाड़ियों को कुछ नहीं बोल रही हूं। मैं खुद इंग्लैंड टीम का सपोर्ट करती हूं। कुछ खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मैंने उनसे काफी बात भी की है।’

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 23 जनवरी को कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...