Skip to main content

ताजा खबर

भारत में कहां पर देखें Women’s World Cup 2025? जानें ब्राॅडकास्टर्स, टीवी चैनल व लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Women's World Cup 2025 Photoshoot (Image Credit- Twitter/X)
Women’s World Cup 2025 Photoshoot (Image Credit- Twitter/X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला विश्व कप 2025 को विभिन्न जगहों पर देखने के लिए लाइव ब्रॉडकास्टर्स और स्ट्रीमिंग पार्टनर्स की लिस्ट जारी की है। प्रत्येक क्रिकेट प्रशंसक इन लाइव चैनल्स के माध्यम से विश्व कप का आनंद ले सकता है।

इस महिला विश्व कप 2025 में आठ टीमें एक-दूसरे का आमना-सामना करेंगी। मौजूदा चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर अन्य सभी टीमों को कड़ी टक्कर देगी और आशा करेगी कि वे यह खिताब एक बार फिर अपने नाम कर सकें।

इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड भी खेलती दिखेंगी। यह विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न जगहों पर किया जाएगा, जैसे गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, नवी मुंबई, इंदौर और कोलंबो। एक तरफ स्टेडियम में फैंस स्टैंड्स से अपने देश की खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। तो वहीं, उनसे भी अधिक लोग टीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, आदि से मैच का आनंद लेंगे।

डीवाई पाटिल स्टेडियम, एसीए स्टेडियम, होलकर स्टेडियम, एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, और आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के मैच आयोजित किए जाएंगे। दोपहर के सभी मैच 3 बजे शुरू होंगे।

भारत में आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में महिला विश्व कप के टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, और दूसरी ओर सभी डिजिटल वेबसाइट या ऐप से संबंधित अधिकार जियोसिनेमा के पास उपलब्ध हैं।

प्रतियोगिता के सभी मैच इंग्लिश भाषा में उपलब्ध रहेंगे और भारतीय टीम के समस्त मैचों में अन्य भाषाओं का भी प्रसारण किया जाएगा। हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में नॉकआउट मैचों का प्रसारण होगा।

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के आधिकारिक प्रसारक

यूनाइटेड किंगडम और न्यूजीलैंड के सभी फैंस इस महिला विश्व कप को स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के जरिए देख सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को यह सुविधा अमेजन प्राइम के माध्यम से मिलेगी।

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया का टीवी कवरेज जियोस्टार के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के जरिए पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान में भी उपलब्ध होगा। श्रीलंका में, महाराजा टीवी का चैनल टीवी1 और उनकी वेबसाइट www.sirasatv.lk मैच का टीवी प्रसारण और स्ट्रीमिंग सेवाएँ प्रदान करेंगी।

আরো ताजा खबर

19 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे...

Vijay Hazare Trophy 2025-26: पुरस्कार विजेताओं और टॉप रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

Vijay Hazare Trophy 2025-26 (image via X) विदर्भ ने रविवार, 18 जनवरी को बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर अपना पहला...

VHT Final 2025-26: सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्राॅफी

Atharva Taide (Image Credit- Twitter X) विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, रविवार को बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खेला...

IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर...