Skip to main content

ताजा खबर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar and Virat Kohli

 

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली जब से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, तब से वह ऑस्ट्रेलियन अखबारों में छाए हुए हैं। यहां तक कि कोहली ऑस्ट्रेलियन अखबारों के फ्रंट पेज पर विज्ञापन के तौर पर नजर आए। हालांकि, इन सबके बीच ध्यान देने वाली बात है कि विराट कोहली रेड बॉल क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं। ऑफ-स्टंप के बाहर की लाइन ने पिछले कुछ सीज़न में 36 वर्षीय खिलाड़ी को परेशान किया है।

ऐसे में 22 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के पहले उन्हें इसमें सुधार करना होगा। इस बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि कोहली इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उनके खिलाफ क्या प्लान बना सकते हैं? उम्मीद करता हूं कि विराट उसी के अनुसार अभ्यास करेंगे।

वे सभी तरीके आस्ट्रेलियाई आजमाएंगे – संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, विराट जानते हैं कि क्या प्लान होने वाला है? वे निश्चित रूप से ऑफ स्टंप लाइन से शुरुआत करेंगे और देखेंगे क्या मूड है? इन दिनों वह ऑफ स्ंटप के बाहर की गेंदों को छोड़ रहे हैं और सीधे पिच हुआ है तो ड्राइव करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि, आजकल, वे बॉडी पर अटैक करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें आगे बढ़कर खेलना पसंद है। तो यह कुछ ऐसा है जिसे न्यूज़ीलैंड ने आजमाया है, जो बहुत स्मार्ट है। और फिर अगर वह ऑफ के बाहर इतना फोकस है, तो मिडिल स्टंप पर गेंद फेंकने की विशेष शैली है, जिसे जोश हेजलवुड कोशिश करेंगे। इसलिए उन सभी तरीकों को आस्ट्रेलियाई आजमाएंगे और विराट कोहली इसके बारे में जानते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे।

 

আরো ताजा खबर

WPL 2026, RCB vs GG: आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया 

RCB vs GG (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का 9वां मैच आज 16 जनवरी शुक्रवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स की महिला...

VHT 2025-26, 2nd Semi Final: सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर, चौथी बार बनाई फाइनल में जगह

Saurashtra vs Punjab (Image Credit- Twitter X) जारी विजय हजारे ट्राॅफी के इस समय नाॅकआउट मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम में आज 16 जनवरी, शुक्रवार को...

IND vs NZ: इंदौर में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़ें? जानें यहां 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के अभी तक दो मैच खेले...

16 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BBL 2025-26: David Warner ने किंग कोहली को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया ये अनोखा रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर ने विराट...