Skip to main content

ताजा खबर

The new, updated kms activator for your Windows 11,10,8 and Office 2010, 2013, 2016, 2021 may be useful for you.

बेंगलुरु में होगी RCB की विक्ट्री परेड, टीम के लिए किया गया है खास इंतजाम

बेंगलुरु में होगी RCB की विक्ट्री परेड टीम के लिए किया गया है खास इंतजाम

IPL 2025 Final (Image Credit- Twitter X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार सालों से चले आ रहे ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। मंगलवार, 3 जून की रात पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रनों से हारकर आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद बेंगलुरु IPL ट्रॉफी जीत पाई है, ऐसे में विक्ट्री परेड तो बनती है। बेंगलुरु में आज यानी 4 जून को आरसीबी का शानदार स्वागत होगा। जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आई थी उस समय मुंबई की सड़के जाम हो गई थी और अब आरसीबी के फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर जाम लगाएंगे। आरसीबी की विक्ट्री परेड की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है।

विक्ट्री परेड को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक आरसीबी की विक्ट्री परेड दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। परेड की शुरुआत विधानसभा से होगी वहीं आरसीबी की टोली चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस परेड को खत्म करेगी। टीम ओपन बस में जाएगी या कैसे अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है। विक्ट्री परेड दोपहर में है तो खिलाड़ी आज सुबह अहमदाबाद से बेंगलुरु की उड़ान भरेंगे।

बात IPL 2025 फाइनल की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली 43 रनों के साथ टीम के टॉप ऋण स्कोरर रहे। पंजाब के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सधी हुई शुरुआत मिली।

प्रभसिमरन सिंह और प्रयांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 39 रन बनाे। मगर जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तो पूरी टीम कॉन्फिडेंस खो बैठे। शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, मगर उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस

Deepak Chahar (Image Credit- Twitter/X)मुंबई इंडियंस ने 2025 में लगातार लड़ाई जारी रखते हुए अपने हुनर का अच्छा प्रदर्शन किया और अंततः नॉकआउट स्टेज में अपना स्थान सुनिश्चित किया। परंतु...

सिकंदर रजा की ऑल टाइम टी20 XI के रोहित शर्मा कप्तान, विराट कोहली और एमएस धोनी को नहीं दी जगह

Sikandar Raza (Image Credit – Twitter X) जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान सिकंदर रजा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टी20 इलेवन का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने...

रवींद्र जडेजा निस्संदेह भारत के सबसे महान ऑलराउंडर हैं, पैट कमिंस और बेन स्टोक्स से कहीं आगे: पार्थिव पटेल

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने हाल में ही नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर अपना पक्ष रखा है। पार्थिव ने कहा...

SM Trends: 8 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X)जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 9वां मैच आज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच, कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जा...