Skip to main content

ताजा खबर

बारिश भी नहीं रोक पाई भारत को टी20 सीरीज जीतने से, दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने श्रीलंका को हराया

बारिश भी नहीं रोक पाई भारत को टी20 सीरीज जीतने से, दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने श्रीलंका को हराया

Team India (Pic Source-X)

आज यानी 28 जुलाई को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। भारत की ओर से इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंका के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला।

मैच की बात की जाए तो श्रीलंका की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और कुसल मेंडिस 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द करने के बाद कुसल परेरा और पथुम निस्संका के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। पथुम निस्संका ने भारत के खिलाफ दूसरी टी20 में 32 रन बनाए।

कुसल परेरा ने भारत के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कमिन्डु मेंडिस ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 26 रनों का योगदान दिया। कप्तान चरिथ असलंका ने 14 रन बनाए।

भारत ने अपने नाम की टी20 सीरीज

भारत की ओर से स्पिनर रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भी दो-दो विकेट झटके।

जैसे ही भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी वैसे ही बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक बारिश होने के बाद भारत को आठ ओवर में 78 रनों का लक्ष्य दिया गया। भारत ने इस मैच को सात ओवर के भीतर ही अपने नाम किया। भारत की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और संजू सैमसन पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के खिलाफ 30 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 22* रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...