
Babar Azam (Pic Source x)
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में काफी निराशाजनक शुरुआत की, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ पाक टीम ने अपने अभियान का अंत किया। इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने एक खास उपलब्धि अपने नाम किया है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
आयरलैंड के खिलाफ 107 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी पारी के दम पर टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान बाबर ने सर्वाधिक 32* रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही बाबर टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 17 पारियों में 36.60 की औसत और 111.35 के स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए हैं। वहीं एमएस धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 29 पारियों में 529 रन बनाए थे। टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 सूची में बाबर-धोनी के अलावा केन विलियमसन (527), महेला जयवर्धने (360) और ग्रीम स्मिथ (352) हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन
549 – बाबर आज़म(111.35 स्ट्राइक रेट)
529 – एमएस धोनी (123.88 स्ट्राइक रेट)
527 – केन विलियमसन(111.65 स्ट्राइक रेट)
360 – महेला जयवर्धने (130.9 स्ट्राइक रेट)
352 – ग्रीम स्मिथ(115.03 स्ट्राइक रेट)
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए घुटने टेक दिए और टीम निर्धारित ओवर में 106 रन ही बना सकी। इसके जवाब में 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम एक समय भारी मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन बाबर आजम ने एक छोर संभाले रखा।
62 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने उपयोगी पारी खेली। बाबर आजम ने अब्बास के साथ 33 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।
RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो
RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI
IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा
15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

