Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से बड़ी खबर आई सामने, नेशनल सेलेक्टर Hannan Sarkar अपना पद छोडेंगे

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से बड़ी खबर आई सामने, नेशनल सेलेक्टर Hannan Sarkar अपना पद छोडेंगे

BCB Logo (Photo Source: X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नेशनल सेलेक्टर हनन सरकार (Hanan Sarkar) ने अपना कार्यकाल खत्म होने से कुछ दिन पहले ही पद को छोड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि हनन का कार्यकाल 26 फरवरी को खत्म हो रहा है, लेकिन कोचिंग में अपने करियर को देखते हुए उन्होंने अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है।

तो वहीं, हनन सरकार ने अपने फैसले को आधिकारिक पत्र के माध्यम से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 1 फरवरी को सूचित कर दिया है। हालांकि, हनन अपना कार्यकाल पूरा करना चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। नेशनल टीम का सेलेक्टर बनने से पहले वह एज लेवल पर सेलेक्टर और लगभग एक दशक तक अंडर-19 टीम के सेलेक्टर के रूप में काम किया है।

Hanan Sarkar ने दिया बड़ा बयान

हनन सरकार ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हां, मैंने कल उन्हें (बोर्ड को) सेलेक्शन कमिटी से हटने का पत्र सौंप दिया है। मैं कोचिंग में अपना करियर बनाना चाहता हूं और परिणामस्वरूप राष्ट्रीय चयन पैनल का हिस्सा बने रहना नहीं चाहता। अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगता है कि वे मुझे अपने सेट-अप में कोच के रूप में शामिल कर सकते हैं, तो उस स्थिति में, मैं इस पर विचार करने के लिए तैयार हूं।

सरकार ने आगे कहा- इस फैसले के पीछे कोई और कारण नहीं हैं। सब कुछ सचमुच बढ़िया चल रहा था। लेकिन मुझे लगा कि कोचिंग ही मेरा भविष्य का करियर है। मुझे लगता है कि मैं इस पद से कोचिंग के माध्यम से बांग्लादेश क्रिकेट में और अधिक योगदान दे सकता हूं।

चयनकर्ता के रूप में मैं जो योगदान दे रहा था वह ठीक था। लेकिन वास्तव में मुझे जो महसूस हुआ वह यह था कि मुझे लंबे समय के लिए भविष्य के करियर के रूप में कोचिंग को चुनना चाहिए। मैं काफी देर तक इस मामले पर सोच रहा था। अब मैं इस पर आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ चुका हूं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...

IPL 2026: KKR vs RR मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, KKR vs RR: top 3 players to watch out (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स...