Skip to main content

ताजा खबर

बद से बदतर हो गई है पाकिस्तान की हालत, मसूद-बाबर किसी की कप्तानी में नहीं है दम

Shan Masood & Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। नजमुल हुसैन शान्तो एंड कंपनी ने पहले टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, फिर दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से जीत दर्ज कर टीम ने मेजबान पाकिस्तान को 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

पाकिस्तान की टीम घर पर भी दबदबा बना पाने में नाकामयाब रही। क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी और फैंस जमकर टीम की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, आइए पिछले 12 महीनों में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है आपको बताते हैं-

पिछले 12 महीनों में ऐसा रहा है पाकिस्तान का प्रदर्शन-

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई टीम

बाबर आजम की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक था। टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जगह बनाई थी, जिसके चलते टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

वहीं, टीम को भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार वर्ल्ड कप के बड़े उलटफेरों में से एक हैं। वनडे वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार

दिसंबर-जनवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को 3-0 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।

पहला टेस्ट- 360 रनों से हार

दूसरा टेस्ट– 79 रनों से हार

तीसरा टेस्ट- 8 विकेट से हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से हार

बाबर आजम के इस्तीफा देने के बाद शाहीन अफरीदी को व्हाइट-बॉल क्रिकेट कप्तान नियुक्त किया गया था। कप्तान के तौर पर डेब्यू सीरीज में शाहीन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2024 में खेली गई टी20 सीरीज में 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज के बाद शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीन ली गई थी।

पहला टी20 मैच– 46 रनों से हार

दूसरा टी20 मैच- 21 रनों से हार

तीसरा टी20 मैच– 45 रनों से हार

चौथा टी20 मैच– 7 विकेट से हार

पांचवां टी20 मैच- 42 रनों से जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को वापस से कप्तान नियुक्त किया गया। बाबर की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई थी।

पहला मैच– रद्द हुआ

दूसरा मैच– 7 विकेट से जीत

तीसरा मैच- 7 विकेट से हार

चौथा मैच- 4 रनों से हार

पांचवां मैच- 9 रनों से जीत

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से हार

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले मई में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी।

पहला मैच- रद्द हुआ

दूसरा मैच– 23 रनों से हार

तीसरा मैच– रद्द हुआ

चौथा मैच- 7 विकेट से हार

टी20 वर्ल्ड कप 2024ः सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई

टी20 वर्ल्ड कप 2024 पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम ग्रुप स्टेज राउंड में 4 में से दो ही मैच जीत पाई थी। तीसरे पायदान में रहने के चलते टीम सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में टीम को यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में 5 रन से हार झेलनी पड़ी, जो सबसे बड़े उलटफेर में से एक हैं। वहीं, फिर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 6 रनों से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम की सारी उम्मीदें पूरी तरह से टूट गई थी।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारकर पाकिस्तान अपने ही घर में शर्मसार हो गया है। टीम को अपने घर पर टेस्ट जीते हुए 1,303 दिन हो गए हैं। पाकिस्तान ने 2020-21 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच जीता था। वहीं, दूसरी ओर यह बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि टीम ने इससे पहले बड़ी टीमों में सिर्फ वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में हराया है।

আরো ताजा खबर

फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के...

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...