Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबरः ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुए जसप्रीत बुमराह

बड़ी खबरः ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखा रहे हैं। वह चार मैचों में 30 विकेट ले चुके हैं। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिया। हालांकि, बुमराह की शानदार गेंदबाजी भी टीम को मैच में जीत नहीं दिला पाई।

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में 184 रनों से जीत दर्ज की, जिसके बाद टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस बीच, आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर कैटेगरी में नॉमिनेट किया है।

साल 2024 में टेस्ट में शानदार रहा है बुमराह का प्रदर्शन

साल 2024 में जसप्रीत बुमराह ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 13 मैचों में 14.92 के औसत से 71 विकेट लिए हैं, जिसमें पांच 5 विकेट-हॉल शामिल हैं। तेज गेंदबाज इस साल टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। भारत के लिए उन्होंने अब तक 44 टेस्ट मैचों में 203 विकेट लिए हैं, जिसमें 13 पांच विकेट-हॉल शामिल हैं।

ये खिलाड़ी भी हुए हैं टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट

जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ जो रूट, हैरी ब्रूक और कामिंडु मेंडिस भी नॉमिनेट हुए हैं। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इस साल टेस्ट फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 85.00 की स्ट्राइक रेट से 1,100 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। वह अपने करियर में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज भी बने।

इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट के लिए साल 2024 का साल शानदार रहा है। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 1,556 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

वहीं, श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 74.92 के औसत से 1,049 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और पांच शतक शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम में बदलाव, रिकेल्टन और स्टब्स को मिला मौका

Ryan Rickelton (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम में अहम बदलाव देखने को मिले हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने पुष्टि...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंग्लैंड के चयनकर्ता पद से हटेंगे ल्यूक राइट

Luke Wright (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अपने पद से हटने का फैसला किया...

रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए एक और बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। अजिंक्य...

SM Trends: 22 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वह इस वीडियो...