Skip to main content

ताजा खबर

फैन ने Rohit Sharma को बोला-RCB को ज्वाइन कर लो आप, तो हिटमैन ये सुनकर दंग रह गए

Rohit Sharma (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma के फैन्स से जुड़े मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें फैन्स हिटमैन को कुछ ना कुछ बोलते हुए नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपको काफी हंसी आएगी और अगर आप RCB के फैन है तो आप हद से ज्यादा खुश भी हो जाएंगे।

जमकर बोला टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बल्ला

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, लेकिन फिर टीम ने धमाकेदार कमबैक किया। इस दौरान दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जहां कप्तान Rohit Sharma के अलावा विराट ने अर्धशतक लगाया, तो सरफराज के बल्ले से शतक निकला और पंत ने भी धाकड़ पारी खेली कीवी टीम के खिलाफ।

फैन ने Rohit Sharma के सामने कुछ ज्यादा ही बोल दिया

*पवेलियन जाते समय Rohit Sharma का एक फैन से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल।
*फैन ने पूछा- भाई IPL में  इस बार कौनसी टीम, जिसपर हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब।
*फैन के सवाल पर रोहित ने कहा कि- किधर चाहिए बता, फैन बोला- RCB में आ जाओ यार।
*जिसके बाद रोहित ने नहीं दिया कोई भी रिएक्शन, आखिर में फैन बोला- LOVE YOU।

Rohit Sharma से जुड़ा ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

Fan – Rohit, IPL mein konsi team? (Which team in IPL).

Rohit Sharma – Kidhar chahiye, bol (where do you want me).

Fan – RCB mein aajao Rohit, love you. (Come to RCB). pic.twitter.com/XqNg2Vxs2C

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 19, 2024

सरफराज ने किया कीवी टीम के खिलाफ राज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

MI टीम को लेकर एक रिपोर्ट आई थी सामने

IPL 2025 को लेकर अगले महीने मेगा ऑक्शन हो सकता है, ऐसे में टीमों से कई स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी होना तय है। इस बीच हाल ही में MI टीम को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें एक बड़ा दावा किया गया था। इस रिपोर्ट के माने तो, MI टीम कप्तान हार्दिक के अलावा बुमराह, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन करने का मन बना चुकी है। ऐसे में अब आखिरी फैसला क्या होता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे इस बार हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था और टीम के खिलाड़ियों में एकता नजर नहीं आई थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...