Skip to main content

ताजा खबर

फैंस का प्यार देख दंग रह गए रोहित शर्मा, अपनी जान बचाने के लिए कार की ओर लगाई लंबी दौड़, यह रही वीडियो

फैंस का प्यार देख दंग रह गए रोहित शर्मा, अपनी जान बचाने के लिए कार की ओर लगाई लंबी दौड़, यह रही वीडियो

Rohit SHarma (Pic Source-X)

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मुंबई में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि अभ्यास सत्र के बाद उनके तमाम फैंस को रोहित शर्मा के लिए चेज करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। रोहित शर्मा जो मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में अभ्यास कर रहे थे उन्हें अपने कार की ओर भागते हुए देखा गया और उनके पीछे तमाम फैंस भी तस्वीर और ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ रहे थे।

बता दें कि, हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि तमाम फैंस रोहित शर्मा का मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क से निकलने का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा जैसे ही अभ्यास सत्र के बाद बाहर आए तमाम क्रिकेट फैंस को उनके लिए चीयर करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा भी तमाम फैंस से अपील कर रहे थे कि वो प्रैक्टिस एरिया को छोड़ दें। जैसे ही भारतीय कप्तान RCP से बाहर निकले वो तुरंत अपनी कार की ओर भागे।

यह रही वीडियो:

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने सिर्फ 42 रन बनाए थे। हालांकि कानपुर टेस्ट में उनकी कप्तानी में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी।

अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में हो रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम 74.24 के पॉइंट प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।

আরো ताजा खबर

Ashes 2025-26: आखिर किस वजह से स्टीव स्मिथ हुए तीसरे टेस्ट से बाहर, जानने के लिए पढ़ें

Steve Smith (Image credit Twitter – X) एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे टेस्ट से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा, जब स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम से बाहर...

AUS vs ENG 3rd Test, Day 1: स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 326/8, एलेक्स कैरी ने जड़ा शानदार शतक

AUS vs ENG 3rd Test: Alex Carey (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल 326 रन पर खत्म किया, जिसमें एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा का अहम योगदान...

‘धोनी के मार्गदर्शन और भरोसे के लिए हमेशा आभारी’ – CSK छोड़ KKR में शामिल होने के बाद पथिराना का भावुक संदेश

MS Dhoni Pathirana (Image credit Twitter – X) श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ने के बाद एक भावुक...

IPL 2026 मिनी ऑक्शन: टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ सबसे आगे

IPL 2026 Mini Auction (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित हुआ। यह ऑक्शन काफी रोमांचक रहा, जहां अनुभवी...