
Rohit Sharma (Source X)
बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले, टीम इंडिया को एक लंबा ब्रेक मिला था। इस दौरान कप्तान Rohit Sharma ने अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा काम किया था, जहां कप्तान साहब ने GYM और पार्क में काफी पसीना बहाया था। वहीं अब टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है और उसके बाद भी रोहित का फिटनेस पर पूरा फोकस है, जिसका नजारा पहले दिन के खेल के बाद देखने को मिला।
पहली पारी में रहे सुपर फ्लॉप रहे थे Rohit Sharma
जी हां, कप्तान Rohit Sharma बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में बल्ले से फेल रहे थे, इस दौरान वो सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। रोहित के अलावा विराट भी 6 के स्कोर पर आउट हुए थे, तो गिल का खाता भी नहीं खुला था। साथ ही केएल भी 22 गज पर फ्लॉप रहे, तो पंत 39 बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन जडेजा और अश्विन ने दमदार बल्लेबाजी कर, टीम इंडिया की लाज बचा ली थी।
हर दिन Rohit Sharma कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहे हैं
*चेपॉक स्टेडियम से कप्तान Rohit Sharma का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*कप्तान रोहित का ये वायरल वीडियो पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद का है ।
*इस दौरान कोच अभिषेक नायर के साथ हिटमैन मैदान पर दौड़ लगाते हुए आए नजर।
*ब्रेक के दौरान भी फिटनेस पर नायर के साथ ही काम कर रहे थे रोहित शर्मा।
Rohit Sharma का ये वीडियो हुआ था काफी वायरल
Captain Rohit Sharma working hard for comeback in next inning.💪🔥
Getting ready for Roar @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/TNj2s7Zsbo
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 19, 2024
टीम इंडिया दूसरे दिन हुई ऑल आउट
वहीं टीम इंडिया चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन ऑलआउट हो गई, जहां टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए। इस दौरान टीम की तरफ से जडेजा ने 86 रनों की पारी खेली, जो अश्विन 113 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने अपने करियर का ये 6वां शतक लगाया था, साथ ही ये उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक था और 108 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा यशस्वी ने भी अर्धशतक लगाया था और 56 रनों की पारी खेली थी।
इस गेंदबाज ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़
CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

