Skip to main content

ताजा खबर

फारुकी के पास विराट और रोहित को एलबीडब्ल्यू करने की कला है: डेल स्टेन ने IND vs AFG मैच से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान

Virat Kohli and Rohit Sharma (Pic Source-X)

आज यानी 20 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 का महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है। अब आगामी मैच को भी दोनों ही टीमें जरूर जीतना चाहेंगी। हालांकि इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

डेल स्टेन के मुताबिक भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में फजलहक फारूकी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं। यही नहीं उनके मुताबिक फारूकी इन दोनों ही खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू कर सकते हैं। बता दें, फजलहक फारूकी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 12 विकेट हासिल किए हैं। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ICC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें डेल स्टेन ने कहा कि, ‘फजलहक फारूकी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सबसे बड़ी चीज मेरे लिए यह है कि फारुकी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वो भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू करने में सक्षम है।’

ऋषभ पंत के खिलाफ भी फारूकी योजना के तहत गेंदबाजी करेंगे: डेल स्टेन

डेल स्टेन ने आगे कहा कि, ‘जब ऋषभ पंत मैदान पर आ जाएंगे तब फारुकी उनका विकेट भी जरूर लेना चाहेंगे। फारूकी की यही कोशिश होगी कि वो पंत का विकेट जल्द से जल्द ले ताकि भारत के ऊपर दबाव आ सके। फजलहक फारूक़ी भारतीय टीम के लिए काफी बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।’

ऋषभ पंत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी ऋषभ पंत अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 1st Test, 5th Day: भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट; मानक सुथार ने झटके 10 विकेट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

SL vs IND 1st Test, Day 5: Manav Suthar took 10 wickets in the match (image via getty) 19 अगस्त, बुधवार को भारत ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका पर...

“मैदान पर उतरो और बस अपना खेल खेलो” – बुरे दौर में विराट कोहली ने दी थी हिम्मत, पीवी सिंधु का खुलासा

PV Sindhu reveals how Virat Kohli’s advice helped her overcome career low (image via getty) PV Sindhu Virat Kohli advice: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने हाल ही...

‘गेंद जमीन को छू रही थी’: ध्रुव जुरेल के विवादित कैच पर पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड का बड़ा बयान

Russel Arnold Slams Third Umpire Over Controversial Dhruv Jurel Catch in Galle (image via X) Dhruv Jurel catch controversy: मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और...

ENG vs PAK: जो रुट का वादा, जारी रहेगा ‘बैजबॉल’ का आक्रामक खेल; टेस्ट सीरीज में होंगे इंग्लैंड के कप्तान

ENG vs PAK: Joe Root Retains ‘Bazball’ Philosophy for Second England Captaincy Tenure (image via getty) टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करते हुए, जो रूट (Joe...