Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने Champions Trophy से पहले आखिर क्यों दिए 1700 करोड़!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने Champions Trophy से पहले आखिर क्यों दिए 1700 करोड़

PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों को अपग्रेड करने के लिए लगभग 17 अरब रुपये यानी 1700 करोड़ भारतीय रुपये आवंटित किए हैं। पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने शनिवार को लाहौर में एक बैठक में इस धनराशि को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही इस मीटिंग में महिला क्रिकेट पर खर्च करने के लिए 240 मिलियन रुपये भी आवंटित किए गए।

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स  सदस्यों को यह भी बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी और इस महीने के अंत में कोलंबो में होने वाली आईसीसी की वार्षिक बोर्ड बैठक में इस पर आगे चर्चा की जाएगी।

क्यों आयोजित की गई थी ये मीटिंग?

बैठक मुख्य रूप से 2024-25 के लिए पीसीबी बजट को मंजूरी देने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें पाकिस्तान को इस सत्र में बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है, इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ट्राई सीरीज और ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का दौरा भी करना है।

बता दें कि, PCB के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक चलेगी, जिसमें सभी मैच तीन प्रमुख पाकिस्तानी शहरों: कराची, रावलपिंडी और लाहौर में होंगे।

नकवी ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स सदस्यों को बताया कि स्टेडियमों पर अपग्रेडेशन का काम शुरू हो गया है। बोर्ड दर्शकों के लिए सुविधाओं में सुधार करना चाहता है और आयोजन स्थलों को ए-क्लास स्टेडियम में बदलना चाहता है।

इस मीटिंग में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने तीन स्टेडियमों के निर्माण कार्य के लिए विकास निधि से लगभग 13 बिलियन और घरेलू सत्र के आयोजन के लिए साढ़े 4 बिलियन रुपये स्वीकृत किए। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को यह भी बताया गया कि बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों और घरेलू खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय अनुबंध शुल्क/वेतन बढ़ाने का फैसला किया है।

नकवी ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बताया, “बजट में वृद्धि इसलिए की गई है क्योंकि पीसीबी घरेलू और महिला क्रिकेट दोनों में प्रतिस्पर्धा के स्तर और ढांचे में सुधार करना चाहता है।”

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...