Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे शाकिब अल हसन, BCB चेयरमैन ने की पुष्टि

Shakib Al Hasan (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इस बीच बांग्लादेश के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, दरअसल शाकिब अल हसन आगामी पाकिस्तान दौरे में खेलते हुए नजर आएंगे। जिसका खुलासा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जलाल युनूस ने किया है।

जलाल युनूस ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चेयरमैन जलाल युनूस ने द डेली स्टार पर बात करते हुए बताया,

हमने शाकिब से बात की और वह पाकिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। अगर उनके पास समय नहीं है तो वह सीधे दुबई से निकल जाएंगे या टीम में शामिल होने से पहले एक या दो दिन के लिए अभ्यास करने के लिए ढाका आ सकते हैं। वह पाकिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

आपको बता दें शाकिब अल हसन पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऑलराउंडर इस वक्त ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में बांग्ला टाइगर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जहां उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

बांग्लादेश ने पिछली टेस्ट सीरीज इसी साल घर में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। सीरीज के दोनों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। शाकिब अल हसन पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, वह दूसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़े थे। जहां उन्होंने 51 रन और 4 विकेट लिए थे। आपको यह भी बता दें कि 2023 के बाद से खेला गया यह शाकिब का केवल दूसरा टेस्ट मैच था। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 67 टेस्ट मैचों में अब तक 4505 रन और 237 विकेट लिए हैं।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट- 21-25 अगस्त, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, सुबह 10ः30 बजे

दूसरा टेस्ट- 30 अगस्त-3 सितंबर, नेशनल स्टेडियम, कराची, सुबह 10ः30 बजे

আরো ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...

PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs DC: top 10 memes (image via X) कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर एक अहम अर्धशतक बनाया, जबकि डेविड मिलर ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण...