Skip to main content

ताजा खबर

पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हार के तुरंत बाद एक्शन में PCB, अलीम डार, आकिब जावेद और अजहर अली को चयन समिति में शामिल किया

पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हार के तुरंत बाद एक्शन में PCB, अलीम डार, आकिब जावेद और अजहर अली को चयन समिति में शामिल किया

PCB selection committee (Image Credit- Twitter X)

मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चयन समिति में बड़ा बदलाव किया है। पीसीबी ने नई सेलेक्शन मिटी में पूर्व क्रिकेटर से अंपायर बने अलीम डार, पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद और अजहर अली को मतदान सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा हसन चीमा जो इस समय पाकिस्तानी की सीनियर मैन्स टीम की सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं, उन्हें पीसीबी ने वोटिंग करने का अतिरिक्त अधिकार सौंपा है। इसके अलावा नए बदलाव के बाद टीम के चयन में कोचों की भूमिका को न्यूनतम कर दिया गया है।

गौरलतब है कि सेलेक्शन कमिटी में यह नया बदलाव सेलेक्शन कमिटी के पूर्व हेड मोहम्मद यूसुफ के व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा देने के ठीक 10 दिन बाद आया है। पीसीबी ने हाल ही में कर्मचारियों की छंटनी और बदलाव के कारण कई अराजक चरण देखे हैं।

तो वहीं इससे पहले जून में टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान के अप्रत्याशित रूप से बाहर होने के बाद, वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक की सेलेक्शन कमिटी को पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी की अगुवाई में बर्खास्त कर दिया गया था। खैर, अब देखने लायक के बात होगी कि इस नए बदलाव के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में कोई बदलाव देखने को मिलेगा या नहीं?

मुल्तान टेस्ट मैच में हुई पाकिस्तान की शर्मनाक हार

दूसरी ओर, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पाकिस्तान ने मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्लाह शफीक (102), शान मसूद (151) और आगा सलमान (104) की शतकीय पारी के दम पर 556 रन बनाए।

इसके बाद इंग्लैंड ने जो रूट (262) और हैरी ब्रूक (317) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 823 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की। लेकिन जब पाकिस्तान दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह सिर्फ 220 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच में उसे पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...