Skip to main content

ताजा खबर

पत्रकार के आरोप पर बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स, सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट

Ben Stokes (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

इस बीच हाल ही में एक खेल पत्रकार ने सोशल मीडिया के जरिए बेन स्टोक्स पर काउंटी क्रिकेट से ज्यादा से द हंड्रेड को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया गया है। स्टोक्स पत्रकार के बर्ताव से काफी ज्यादा गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने ट्वीट कर उन्हें फटकार लगाई है।

मैंने इस साल डरहम के लिए 3 चैंपियनशिप गेम खेले हैं- बेन स्टोक्स

खेल पत्रकार स्कॉट विलसन ने सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स को लेकर लिखा था,

इसलिए बेन स्टोक्स को गर्मियों के दौरान डरहम के लिए किसी भी काउंटी क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं हैं, लेकिन वह सर्कस यानी द हंड्रेड में गड़बड़ी कर सकते है, जहां उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और वह पूरे समर सीजन से बाहर हो गए हैं।

बेन स्टोक्स ने विलसन को तगड़ा जवाब देते हुए उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने डरहम के लिए तीन चैंपियनशिप गेम खेला था। स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा,

चीफ स्पोर्ट्स राइटर??? मैंने इस साल डरहम के लिए 3 चैंपियनशिप गेम खेले हैं।

Chief Sports Writer???
I played 3 Championship games for Durham this year https://t.co/ni40mB0i6m

— Ben Stokes (@benstokes38) August 14, 2024

स्टोक्स ने इस साल लंकाशायर, सोमरसेट और वर्किस्टशायर के खिलाफ मई और जून में मैच खेले थे। गेंदबाजी करते हुए इन तीन मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए थे, जिसमें एक पांच-विकेट हॉल और दो चार-विकेट हॉल शामिल थे। वहीं, बेन ने बल्ले से 2.18,0, 56, और 26 रन की पारी खेली थी।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओली पोप करेंगे कप्तानी

बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद ओली पोप को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का कप्तान नियुक्त किया गया है।

इंग्लैंड का स्क्वॉड- ओली पोप (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं, इसके बाद 29 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट और फिर 6 सितंबर से ओवल में तीसरा मैच खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs USA: USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह और संजू टीम से बाहर

T20 World Cup 2026: IND vs USA (image via JioHotstar) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A के मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने भारत को पहले बैटिंग...

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया

WI vs SCO (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज...

बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

India won World Cup (Image credit Twitter – X) भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में...