Skip to main content

ताजा खबर

पढ़ें वह दिलचस्प किस्सा, जब राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली जैसा बनने के खिलाफ बोला था

Rahul Dravid And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) आज 11 जनवरी शनिवार को अपना 52वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रहे हैं। तो वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के इस खास दिन पर क्रिकेट जगत समेत पूर्व क्रिकेटर जमकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

आज द्रविड़ के जन्मदिन पर हम आपको एक मजेदार और दिलचस्प किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जब राहुल द्रविड़ ने एक बार विराट कोहली (Virat Kohli) जैसा बनने के खिलाफ बोला था। बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के द्रविड़ कप्तान थे, जिसमें कोहली टीम का हिस्सा थे। इसके बाद दोनों ने 2012 तक भारतीय टीम में एक साथ लंबे समय तक रेड बाॅल क्रिकेट एक साथ खेला।

जब द्रविड़ ने कोहली जैसा बनने के खिलाफ बोला था

बता दें कि साल 2017 में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि खेल अभी भी प्रदर्शन के बारे में है। तो आइए इसे कोहली जैसे व्यक्ति से दूर रखें। यही उनका व्यक्तित्व है, लोगों ने मुझसे पूछा कि आपने वैसा व्यवहार क्यों नहीं किया? लेकिन इससे मुझे सर्वश्रेष्ठ नहीं मिला। अगर मैंने टैटू बनवाने और विराट जैसा व्यवहार करने की कोशिश की होती, तो मैं खुद के प्रति अप्रामाणिक होता।

द्रविड़ ने आगे कहा- जो बात मुझे थोड़ी चिंतित करती है, वह यह है कि इसमें से बहुत कुछ जूनियर क्रिकेट में तब्दील हो रहा है। मेरे लिए डरावनी बात वो नहीं है कि विराट ने क्या किया, लेकिन 12, 13, 14 साल के बच्चे अगले विराट कोहली बनना चाहते हैं, उन्हें यह एहसास नहीं है कि शायद यह उनके लिए प्रामाणिक नहीं है।

खैर, यह द्रविड़ का सोचने का नजरिया है, क्योंकि उनका शांत स्वभाव उनके खेल में भी दिखता है। इसलिए, वह प्रदर्शन को आक्रामकता के ऊपर आंकते हैं। खैर, कोहली ने मैदान पर सिर्फ आक्रामकता नहीं दिखाई, बल्कि प्रदर्शन भी किया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या, कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?

IPL 2026: Mumbai Indians (image via getty) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लीडरशिप के अहम फैसले का सामना करना पड़ेगा, जिसमें स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव का मुकाबला ऑलराउंडर...

वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को रिकाॅर्ड तीसरी बार अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में...

T20 World Cup 2026: बटलर से लेकर बाबर तक, वर्ल्ड कप की फ्लॉप XI पर एक डालें एक नजर

T20 World Cup 2026: flop xi (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026, जो 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड पर भारत की जबरदस्त 96 रन की जीत...

12 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर...