Skip to main content

ताजा खबर

पढ़ें उस मैच की दिलचस्प कहानी, जब सूर्य की वजह से रुक गया था भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच 

पढ़ें उस मैच की दिलचस्प कहानी जब सूर्य की वजह से रुक गया था भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच

Team India (Image Credit- Twitter X)

एक क्रिकेट मैच के दौरान ऐसे बहुत से कारण है, जब किसी वजह से खेल शुरू होने में देरी होती है। कई बार यह तकनीक, बारिश, आंधी-तूफान, खराब फ्लड लाइट और फैंस के मैदान पर घुसने की वजह से भी देरी होते हुए देखी गई है।

हालांकि, अगर हम आपसे कहें कि एक बार मैच सूर्य की वजह से रुका था, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे? लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बिल्कुल सही है। भारत के साल 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर खेला गया पहला वनडे मैच सूर्य की वजह से ही रुका था।

गौरतलब है कि भारत के उस दौरे का पहला मैच मैकलीन पार्क, नेपियर में खेला गया था। एक स्टेडियम में आमतौर पर पिचें उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित होती हैं, लेकिन नेपियर में पिच पूर्व-पश्चिम की ओर है, जिसकी वजह से सूर्य की रौशनी उस मैच में सीधे खिलाड़ियों की आंखों में पड़ रही थी। इसके बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इसको लेकर अंपायर से शिकायत की थी।

इस घटना को लेकर अंपायर Shaun Haig ने एक इंटरव्यू में चर्चा करते हुए कहा था कि- सूर्य सीधे बल्लेबाजों की नजर में होता है। इसलिए हमें खिलाड़ियों, अंपायरों की सुरक्षा पर विचार करना होगा। इसलिए, हमने हालात में सुधार होने तक खेल स्थगित करने का फैसला किया है।

यह मेरे 14 वर्षों में पहली बार था, जब मैंने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कुछ होते देखा है। अच्छी खबर यह है कि हमारे पास 30 मिनट का अतिरिक्त समय है। हम 30 मिनट में वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं और यह अभी भी 50 ओवर का खेल होगा।

भारत ने 8 विकेट से जीता था मैच

दूसरी ओर, आपको उस मैच का हाल बताएं तो भारत ने मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। बारिश की वजह से मैच को 38-38 ओवर का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का टारगेट भारत के सामने जीत के लिए रखा था, जिसे भारत ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मैच में धवन 75* रन बनाकर नाबाद रहे थे।

আরো ताजा खबर

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...

IPL 2026: ‘इनका क्या दिमाग नहीं चलता?’ – वीरेंद्र सहवाग ने LSG मैनेजमेंट को लगाई फटकार

IPL 2026: Virender Sehwag slams LSG management (image vai X) आईपीएल 2026 का 38वां मैच बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर...