Skip to main content

ताजा खबर

न पाकिस्तान, न भारत, न श्रीलंका, अब इस देश में खेला जाएगा महिला टी-20 वर्ल्ड कप, ICC ने बनाया प्लान

न पाकिस्तान, न भारत, न श्रीलंका, अब इस देश में खेला जाएगा महिला टी-20 वर्ल्ड कप, ICC ने बनाया प्लान

Women’s T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश को अक्टूबर में महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है, लेकिन देश में जारी राजनितिक उथल-पुथल के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन संभव नहीं लग रहा है। ऐसे में अब ICC इस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक नए वेन्यू की तलाश में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ICC ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए जय शाह से बात की थी, लेकिन बीसीसीआई सचिव ने उस रिक्वेस्ट को नकार दिया।

इस देश में खेला जा सकता है महिला टी-20 वर्ल्ड कप

इसके बाद से आईसीसी नए वेन्यू की तलाश में है। ऐसे में यूएई इस टूर्नामेंट की मेजबानी के प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार समय की कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) दुबई/अबू धाबी को विकल्प के रूप में देख रही है, लेकिन BCB ने और समय मांगा है। ICC द्वारा जल्द ही निर्णय लिए जाने की उम्मीद है, उम्मीद है कि आईसीसी 20 अगस्त को नए वेन्यू का ऐलान कर देगा जब निदेशकों की एक ऑनलाइन बैठक निर्धारित है, हालांकि इस मीटिंग का एजेंडा अलग होगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीबी के एक अधिकारी ने आईसीसी से कोई भी फैसला लेने से पहले पांच दिन का समय मांगा है। अगर आईसीसी अतिरिक्त समय देता है, तो उसे 20 अगस्त को बोर्ड मीटिंग के दिन फैसला करना होगा। बताया जा रहा है कि आईसीसी को 15 अगस्त तक वुमेंस वर्ल्ड कप पर फैसला लेना था।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर जय शाह ने कहा कि, “अगले साल हम 50 ओवरों के वुमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। हम ऐसा कोई संकेत नहीं देना चाहते कि हम लगातार वर्ल्ड कप की मेजबानी करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश ने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या वे इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया। अभी मानसून का मौसम चल रहा है और अगले साल हम वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहे हैं। मैं यह आभास नहीं देना चाहता कि मैं लगातार विश्व कप की मेजबानी करना चाहता हूं।”

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs USA: USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह और संजू टीम से बाहर

T20 World Cup 2026: IND vs USA (image via JioHotstar) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A के मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने भारत को पहले बैटिंग...

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया

WI vs SCO (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज...

बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

India won World Cup (Image credit Twitter – X) भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में...