Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स में जैसे ही अभ्यास करने उतरे रोहित शर्मा, श्रीलंकाई फैन ने ले लिया उनसे पंगा, आप भी देखें वीडियो

नेट्स में जैसे ही अभ्यास करने उतरे रोहित शर्मा, श्रीलंकाई फैन ने ले लिया उनसे पंगा, आप भी देखें वीडियो

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच कल शुक्रवार को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 4 अगस्त को और तीसरा व अंतिम वनडे 7 अगस्त को होगा। ये तीनों ही मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा से स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कोलंबो में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा जब नेट्स में अभ्यास करने के लिए मैदान पर आने लगे, तब एक श्रीलंकाई फैन को यह कहते सुना गया कि, ‘इस बार मुंबई इंडियंस नहीं है।’

फैन की यह बात सुनकर रोहित शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। Revsports ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें श्रीलंकाई फैन को रोहित शर्मा के लिए यह चिल्लाते हुए देखा गया कि, ‘No Mumbai Indians This Time.’ यह वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो:

बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि, आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया गया था।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खऱाब रहा था और वह प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। वहीं रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। फिलहाल टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा की निगाहें श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज पर है।

আরো ताजा खबर

11 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. अब्दुर रज्जाक BCB की हाई परफॉर्मेंस यूनिट में शामिल होने के लिए तैयार बांग्लादेश के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर अब्दुर रज्जाक बीसीबी की हाई...

SM Trends: 11 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टिम डेविड सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल, ऑनलाइन एक वीडियो...

‘उन्होंने IPL 2026 की सबसे अहम पारी खेली’ – आर. अश्विन ने की उर्विल पटेल की जमकर तारीफ

Urvil Patel (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने पूरे आईपीएल...

IPL 2026: RCB की रोमांचक जीत के बाद टिम डेविड का विवादित इशारा हुआ वायरल, मचा बवाल!

IPL 2026: Tim David viral gesture (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टिम डेविड सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल,...