Skip to main content

ताजा खबर

नीतीश रेड्डी ने पकड़ा दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच, क्या आपने देखा वीडियो?

Nitish Reddy Catch (Source X)

Nitish Reddy Catch, Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 की जोरदार शुरुआत के बीच, टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने भले ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी छाप नहीं छोड़ी हो, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींच लिया है। नीतीश रेड्डी ने एक शानदार डाइविंग कैच पकड़कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस कैच का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे क्रिकेट प्रेमी जमकर सराह रहे हैं।

कैच की बात करें तो यह घटना उस समय हुई जब इंडिया ए की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। मयंक अग्रवाल स्ट्राइक पर थे और यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे। यश ने मयंक को शॉर्ट लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर मयंक ने कट शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका अनुमान गलत साबित हुआ। गेंद बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप की ओर तेजी से चली गई। तभी नीतीश रेड्डी ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

नीतीश रेड्डी का शानदार कैच देखें: (Duleep Trophy 2024: Nitish Reddy Catch video)

WHAT A CATCH BY NITISH KUMAR REDDY. 🥶

– One of the best in Duleep Trophy history. pic.twitter.com/Poabyg1kT2

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 8, 2024

इसके बाद मैच की बात करें तो इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंडिया बी की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे मुशीर खान ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 181 रन बनाए और अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा, नवदीप सैनी ने भी महत्वपूर्ण 56 रन बनाए और टीम का स्कोर 321 रन तक पहुंचाया।

इंडिया ए की पहली पारी 231 रन पर सिमट गई, जिसमें कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। दूसरी पारी में, इंडिया बी ने 184 रन बनाए और इंडिया ए के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य रखा। रनों का पीछा करते हुए, इंडिया ए की टीम ने टी ब्रेक तक 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं, लेकिन उनके मैच में वापसी की उम्मीद कम दिख रही है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...