Skip to main content

ताजा खबर

“नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता”- हरभजन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

MS Dhoni & Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

हरभजन सिंह ने एमएस धोनी की कप्तानी में खेला, जिसमें 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए जीत शामिल है; लेकिन भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर का कहना है कि वह अब धोनी से बात नहीं करते हैं। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स में भी दोनों खिलाड़ी साथ में खेले।

हालांकि, अब भज्जी ने एक बड़ा खुलासा किया है। हरभजन ने कहा है कि उनकी बात एमएस धोनी से पिछले 10 साल से नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि इसके पीछे का कारण क्या है। वर्ल्ड कप 2011 के बाद से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और युवराज सिंह को ज्यादा मौके नहीं मिले। इसको लेकर कई क्रिकेटर एमएस धोनी से नाराज भी हैं।

एमएस धोनी को लेकर हरभजन सिंह ने दिया हैरान करने वाला बयान

हरभजन सिंह ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, “नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं CSK में खेलता था, तब हम बात करते थे, लेकिन इसके अलावा, हमने कभी बात नहीं की। इस बात को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। मेरे पास कोई कारण नहीं है; शायद वह करता हो। मुझे नहीं पता कि कारण क्या हैं। जब हम CSK में IPL में खेल रहे थे, तब हम बात करते थे और वह भी सिर्फ मैदान तक ही सीमित थी। उसके बाद, वह मेरे कमरे में नहीं आए, ना ही मैं उनके कमरे में गया।”

भज्जी ने आगे कहा कि वे इस समय युवराज सिंह और आशीष नेहरा से रेगुलर बात करते हैं। हरभजन ने धोनी को लेकर आगे बताया, “मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। अगर उन्हें कुछ कहना है तो वह मुझे बता सकते हैं, लेकिन अगर उन्होंने कहना होता तो अब तक वह मुझे बता चुके होते। मैंने उन्हें कभी फोन करने की कोशिश नहीं की, क्योंकि मेरे अंदर बहुत जुनून है। मैं सिर्फ उन्हीं को फोन करता हूं जो मेरा फोन उठाते हैं।

मेरे पास इसके अलावा समय नहीं है। मैं उन लोगों के संपर्क में रहता हूं, जो मेरे दोस्त हैं। एक रिश्ता हमेशा देने और लेने के बारे में होता है। अगर मैं तुम्हारा सम्मान करता हूं, तो मुझे उम्मीद है कि तुम भी मेरा सम्मान करोगे। या तुम मुझे जवाब दोगे, लेकिन अगर मैं तुम्हें एक या दो बार फोन करता हूं और कोई जवाब नहीं मिलता, तो शायद मैं तुमसे सिर्फ उतना ही मिलूंगा जितना मुझे मिलना जरूरी है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...