Skip to main content

ताजा खबर

धोनी से ‘जलन’ के चक्कर में गौतम गंभीर कर देंगे इन 3 खिलाड़ियों का करियर बर्बाद?

टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भारत के पूर्व कप्तान-विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) को खास पसंद नहीं करते हैं। गौतम गंभीर ने जितनी धोनी की तारीफ नहीं की है उससे ज्यादा उनपर कटाक्ष किया है।

हालांकि, इसके बाद भी धोनी के फैनबेस में कोई गिरावट नहीं आई है, बल्कि गौतम गंभीर को ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। जब भी गौतम गंभीर अपने पूर्व कप्तान (MS Dhoni) के ऊपर इल्जाम लगाते हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है।

धोनी से आज भी गौतम गंभीर को है ‘जलन’!

लेकिन अब वह टीम इंडिया के मुख्य कोच हो गए हैं और इस तरह के बयानबाजी से खुद को बचाए रखते हैं। हालांकि, अभी भी फैंस को लगता है कि उनके अंदर धोनी को लेकर जलन की भावना कहीं न कहीं छुपी है। गौतम गंभीर पर फैंस ने यह आरोप भी लगाए हैं कि उन्होंने धोनी के करीबी खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर करने में भूमिका निभाई है।

इस आर्टिकल में हम उन 3 ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे जो धोनी के करीबी हैं या कैप्टन कूल जिन्हें पसंद हैं, और धोनी से जलन के कारण गौतम गंभीर उन्हें अब टीम इंडिया में घुसने नहीं देंगे। कुछ फैंस का यह भी कहना है कि धोनी से जलन के कारण गौतम गंभीर टीम इंडिया के इन तीनों खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर देंगे।

3. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

धोनी से ‘जलन’ के चक्कर में गौतम गंभीर कर देंगे इन 3 खिलाड़ियों का करियर बर्बाद?

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: IPL/BCCI)

पूरा क्रिकेट जगत जानता है कि ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेलते थे और धोनी उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला कप्तान बनाया। गायकवाड़ ने जिस टूर्नामेंट में खेला है, उनके बल्ले ने फैंस को कभी निराश नहीं किया है।

पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने 12 पारियों में 9 शतक जड़े थे। वहीं, रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले दौर में मुंबई के खिलाफ उन्होंने मात्र 87 गेंदों में शतक जड़ा था। हालांकि, घरेलू सर्किट में इस शानदार फॉर्म के बावजूद, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया।

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूद सीरीज में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। यह देखकर फैंस काफी निराश हैं और उनका कहना है कि गौतम गंभीर धोनी के करीबी होने के कारण उनका करियर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

2. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

धोनी से ‘जलन’ के चक्कर में गौतम गंभीर कर देंगे इन 3 खिलाड़ियों का करियर बर्बाद?

Shardul Thakur and MS Dhoni. (Photo Source: BCCI/IPL)

टीम इंडिया के शानदार गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर का नाम भी शामिल है। शार्दुल जब से चेन्नई सुपर किंग्स में गए हैं और उन्होंने एमएस धोनी के मार्गदर्शन में अच्छी गेंदबाजी की है तभी से उन्हें काफी सफलताएं मिली हैं। साथ ही उनकी गेंदबाजी में सुधार आया है और यही नहीं, उन्होंने बल्लेबाजी में भी खुद को एक ऑल राउंडर के रूप में स्थापित किया है। जिसके वजह से उन्हें ‘लॉर्ड’ कहकर बुलाया जाता है।

शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 23 जनवरी 2025 को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच में, उन्होंने पहली पारी में 51 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 113 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लेकिन फैंस का मानना है कि, इन सब के बाद भी उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया जाएगा।  फैंस का कहना है कि धोनी के वजह से जो भी खिलाड़ी उभरें हैं, गौतम गंभीर उन्हें टीम में मौका नहीं देना चाहते हैं।

1. ईशान किशन (Ishan Kishan)

धोनी से ‘जलन’ के चक्कर में गौतम गंभीर कर देंगे इन 3 खिलाड़ियों का करियर बर्बाद?

Ishan Kishan and MS Dhoni (Image Source: MI Twitter)

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। ईशान किशन धोनी के बड़े फैन हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह धोनी जैसा बनना चाहते हैं और टीम कके लिए वह करना चाहते हैं जो धोनी ने टीम इंडिया के लिए किया था।

हालांकि, टीम इंडिया में उन्हें काफी लंबे समय से मौका नहीं मिला है और पिछला आईपीएल सीजन भी उनके लिए खराब गया था, जिसके वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया। अगर अब वह अच्छा प्रदर्शन भी करें तो भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी ऐसा फैंस का कहना है, क्योंकि वह धोनी के जैसा बनना चाहते हैं और गौतम गंभीर नहीं चाहेंगे की वह जब तक कोच हैं कोई दूसरा धोनी टीम में आए।

(Disclaimer: यह आर्टिकल सोशल मीडिया पर चलाए गए पोल के बाद- फैंस द्वारा सुझाए गए नामों को देखकर लिखा गया है। राइटर और कंपनी इस आर्टिकल की जिम्मेदारी नहीं लेती है।)

আরো ताजा खबर

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...

BBL 2025-26: 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है बिग बैश लीग का 15वां सीजन, जानें कब और कहां देखें भारत में मैच? 

BBL 2025-26 (Image Credit- Twitter X) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग यानि कि बिग बैश लीग का 15वां सीजन 14 दिसंबर से शुरू होने के लिए तैयार है।...

2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी उम्मीद बहुत कम...

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

Deepak Hooda (Image credit Twitter – X) IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उनमें से एक नाम है दीपक हुड्डा।...