Skip to main content

ताजा खबर

द हंड्रेड के इस मैच देखकर फैंस को याद आया 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल, जाने क्या है पूरा मामला

द हंड्रेड के इस मैच देखकर फैंस को याद आया 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल, जाने क्या है पूरा मामला

England (Image Credit- Twitter X)

द हंड्रेड मैन्स टूर्नामेंट का 32वां मैच मैनेचेस्टर ओरजीनल्स और बर्मिंघम फाॅनिक्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में मोईन अली की अगुवाई में फाॅनिक्स ने वर्षा बाधित मैच में 9 विकेट से जीत हासिल कर, एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई किया था।

बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 30-30 गेंदों का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनेचेस्टर ने 42 रनों का टारगेट बर्मिंघम के सामने जीत के लिए रखा, जिसे उन्होंने 22 गेंदों में तेज तर्रार बल्लेबाजी के दम पर 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दूसरी ओर, इस दनादन क्रिकेट के बाद फैंस को 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच याद आ गया है, जिसमें 100 ओवर का खेल होने के बाद भी मैच का परिणाम नहीं निकला था। इस मुकाबले में सुपर ओवर में इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की थी, लेकिन सुपर ओवर बराबरी पर खत्म होने के बाद, बाउंड्री काउंट ज्यादा होने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था। यह पहली बार था जब इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप को अपनी धरती पर जीता था।

वर्ल्ड कप फाइनल बराबरी हुआ था खत्म

गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे। कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 55, तो विकेटकीपर टाॅम लाथम ने 47 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद, जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड से मिले 242 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने एक समय 86 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद जोस बटलर और बेन स्टोक्स की 110 रनों की साझेदारी ने मैच में इंग्लैंड को बनाए रखा। स्टोक्स ने 84 तो बटलर ने 59 रनों की पारी खेली, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने और आखिरी में आदिल रशीद और मार्क वुड के रनआउट होने की वजह से मैच बराबरी पर खत्म हुआ था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। लेकिन...

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’ 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर 1 टी20 खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को...

‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ

Rohit Sharma (image via getty) भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 के आखिर से अपने जबरदस्त शारीरिक बदलाव से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अक्टूबर 2025...

BCCI नमन पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची पर डालें नजर, भारत की ICC ट्रॉफी विजेता टीमों को किया जाएगा सम्मानित

Full list of BCCI Naman Award recipients revealed (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रतिष्ठित ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में भारतीय क्रिकेट जगत की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाएगा। यह...