Skip to main content

ताजा खबर

“दो तीन बार आउट होने से कुछ नहीं बदलता”- विराट की फॉर्म को लेकर कितने टेंशन में हैं विक्रम राठौर

Virat Kohli and Vikram Rathour. (Image Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। बतौर ओपनर इस टूर्नामेंट में किंग कोहली का बल्ला अभी तक एकदम शांत रहा है। अभी तक खेले तीन मुकाबलों में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 1 तो पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाए, वहीं यूएसए के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल पाए।

उनके इस फॉर्म को देखने के बाद उम्मीद थी कि सुपर-8 के मुकाबलों से पहले विराट कनाडा के खिलाफ कुछ रन बनाकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे, मगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट को विराट कोहली की फॉर्म को लेकर थोड़े भी टेंशन में नहीं हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठोर ने भारत बनाम कनाडा मैच के रद्द होने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर बात की है।

विराट कोहली की फॉर्म को लेकर विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम कनाडा मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझसे विराट कोहली के बारे में सवाल पूछे जाते हैं कि वह अच्छा कर रहे हैं या नहीं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह (कोहली) आईपीएल से खेलकर आया है और शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। यहां दो तीन बार इस तरह आउट होने से कुछ नहीं बदलता। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।”

बैटिंग कोच ने आगे कहा कि, “वह बेहतर बल्लेबाजी के लिए भूखा है और इसके लिए तैयार है। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर यह अच्छी चीज है। हम कुछ अच्छे मैच के लिए तैयार हैं। हमने उसकी कुछ अच्छी पारियां देखी हैं।”

बता दें, भारत ने लीग स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं हारा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अजेय रही। ग्रुप स्टेज में भारत का एकमात्र कड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हुआ जिसमें टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड और यूएसए को आसानी से हराया। अब टीम इंडिया की नजरें सुपर 8 पर है, जहां उनका पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...