Skip to main content

ताजा खबर

दुबई जाते समय Rishabh Pant ने उठाया अखबार, पढ़ने लगे सभी खिलाड़ियों का राशिफल

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

मैदान के अंदर और मैदान के बाहर Rishabh Pant की मस्ती-मजाक देखने को मिल जाती है, साथ ही फैन्स को भी उनका ये अवतार पसंद आता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंत अपने साथी खिलाड़ियों को अखबार पढ़कर ज्ञान दे रहे हैं और वो वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच में मौका नहीं मिला Rishabh Pant को

हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसे रोहित की सेना ने 3-0 से अपने नाम की थी। वहीं इस सीरीज का Rishabh Pant भी हिस्सा थे, लेकिन इस दौरान पंत को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर तीनों मैच केएल राहुल ने खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन बल्ले से ज्यादा खास नहीं रहा था। वहीं कोच गंभीर भी बोल चुके हैं कि, केएल राहुल उनकी चयन के दौरान पहली पसंद होंगे।

Rishabh Pant और यात्रा के दौरान उनकी ये मस्ती

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के दुबई जाने वाला वीडियो हुआ शेयर।
*इस दौरान Rishabh Pant साथी खिलाड़ियों के साथ दिखे मस्ती-मजाक करते हुए।
*जहां पंत रोहित, हार्दिक, अक्षर सहित बाकी खिलाड़ियों का पढ़ रहे थे अखबार से राशिफल।
*तो कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए इस वायरल वीडियो में हद से ज्यादा ही खुश ।

इस वीडियो में मस्ती मजाक करते दिखे Rishabh Pant

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया में हुए हैं 2 बदलाव

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आखिरी वक्त पर टीम इंडिया में दो बदलाव देखने को मिले हैं, जहां पहले बदलाव के तहत चोटिल बुमराह की जगह टीम में हर्षित राणा ने ली है। तो यशस्वी को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया , जिसे देखकर फैन्स खुश नहीं थे। वैसे वरुण और हर्षित राणा ने हाल ही में टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू किया था इंग्लैंड टीम के खिलाफ और दोनों ने उससे पहले टी20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया था।

टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है चैंपियंस ट्रॉफी के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के इस नए ओपनर ने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jordan Hermann (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बना दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए पहले...

पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर

Joe Root (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन...

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...