Skip to main content

ताजा खबर

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के ठीक नीचे लगी पृथ्वी शॉ की तस्वीर, खुशी से फुले नहीं समां रहा युवा खिलाड़ी 

Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)

भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में नॉर्थम्टनशायर के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पृथ्वी अब ईरानी कप 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है। इस बीच, बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास स्टोरी शेयर की, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है।

पृथ्वी ने जो तस्वीर साझा की है वो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की है, जहां मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर के ठीक नीचे पृथ्वी की तस्वीर लगी हुई है। बता दें, दीवार पर उन कप्तानों का फोटो फ्रेम लगाया गया है जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है।

यहां देखें पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी-

काउंटी चैंपियनशिप में ऐसा रहा पृथ्वी का प्रदर्शन

काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में पृथ्वी शॉ लगातार फ्लॉप रहे, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ा था। इस सीजन उन्होंने नॉर्थम्टनशायर के लिए 9 पारियों में 18.22 के औसत से सिर्फ 164 रन बनाए हैं। हालांकि, इससे पहले वनडे कप 2024 में पृथ्वी का प्रदर्शन शानदार था, टूर्नामेंट में उन्होंने 8 पारियों में 42.87 के औसत से 343 रन बनाए थे।

ईरानी कप में मुंबई के लिए खेलेंगे पृथ्वी शॉ

ईरानी कप 2024 इस बार 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाएगा। मुंबई में बारिश के चलते मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। पृथ्वी शॉ मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी कप्तानी अंजिक्य रहाणे को सौंपी गई है।

ईरानी कप 2024 के लिए मुंबई का स्क्वॉड- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डायस

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...