Skip to main content

ताजा खबर

ताजा जारी रैंकिंग के बाद वनडे के नंबर 1 गेंदबाज बने शाहीन अफरीदी, पढ़ें बड़ी खबर

Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images)

ICC Men’s ODI Bowling Rankings: ताजा आईसीसी रैकिंग जारी होने के बाद वनडे फाॅर्मेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को बड़ा फायदा पहुंचा है। वह अब वनडे में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।

गौरतलब है कि शाहीन ने हाल में ही पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तो वहीं अब शाहीन को शानदार गेंदबाजी का फायदा रैकिंग में भी मिला है। शाहीन के इस समय 696 रेटिंग पाॅइंट हैं, और वह पहले नंबर पर मौजूद हैं।

तो वहीं दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान मौजूद हैं। राशिद के इस समय 687 रेटिंग पाॅइंट हैं। तो वहीं साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 674 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। शाहीन के अलावा वनडे में गेंदबाजों की श्रेणी में तेज गेंदबाज हारिस रउफ को भी बड़ा फायदा पहुंचा है। रउफ 9 अंकों की उछाल के साथ करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल करने के बाद 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, बल्लेबाजों की श्रेणी में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप करीब 18 महीने बाद, वनडे फाॅर्मेट में टाॅप 10 में पहुंच गए हैं। होप ने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। वह दो पायदान के फायदे के साथ 665 रेटिंग पाॅइंट के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

14 नवंबर से शुरू हो रही है ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज

साथ ही बता दें कि वनडे सीरीज के बाद, अब ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 नवंबर, बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन के द गाबा मैदान पर खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी आक्रामण कैसा प्रदर्शन करने वाला है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं प्रशांत वीर? जो बन गया आईपीएल ऑक्शन में सीएसके द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा प्लेयर

Prashant Veer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में भारतीय घरेलू क्रिकेट से एक नया सितारा सामने आया, जिसका नाम है प्रशांत वीर। मंगलवार शाम अबू धाबी में...

IPL 2026: कौन हैं कार्तिक शर्मा? CSK के 14.20 करोड़ के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में जाने सब कुछ

IPL 2026: Kartik Sharma (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले नीलामी में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 19 साल के...

आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल ऑक्शन में हर साल खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की।...

IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना बने IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी! KKR ने 18 करोड़ में खरीदा

IPL 2026: Matheesha Pathirana (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिकॉर्ड ₹18 करोड़ में खरीदकर एक बड़ा बयान...