Skip to main content

ताजा खबर

डेथ ओवर्स में भी स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं: सुपर 8 फेज को लेकर रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा खुलासा

Ravindra Jadeja. (Image Source: BCCI/X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं और अब 19 जून से सुपर 8 फेज की शुरुआत होने जा रही है। सुपर 8 फेज में भारतीय टीम ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें, ग्रुप स्टेज में भारत ने अपने सभी मैच में जीत दर्ज की थी। कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

अब तमाम भारतीय खिलाड़ी सुपर 8 में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे। हालांकि सुपर 8 से पहले भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ा बयान दिया है। जडेजा के मुताबिक सुपर 8 फेज में स्पिनर्स को भी डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित होगी और इसी वजह से स्पिनर्स मैच के अंतिम ओवर्स फेंकते हुए भी नजर आ सकते है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा कि, ‘जब भी हम वेस्टइंडीज में खेलते हैं तो यहां का विकेट थोड़ा धीमा रहता है और सूखा रहता है। मुकाबलों का समय भी सुबह है और इसी वजह से स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी। भारत में भी ऐसे कई विकेट है जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। यह बात हमारे लिए काफी अच्छी है। मिडिल ओवर्स के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी स्पिनर्स को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’

कुलदीप यादव ने भी वेस्टइंडीज की परिस्थिति को लेकर अपना पक्ष रखा

भारतीय टीम के शानदार स्पिनर कुलदीप यादव ने इसी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि, ‘स्पिनर्स को वेस्टइंडीज में मदद मिलेगी और इसलिए मुझे लगता है कि चार स्पिनर्स को टीम में शामिल किया गया है। इस प्रारूप में गेंदबाजों की लेंथ काफी महत्वपूर्ण होती है और यह बात में बहुत बार कह चुका हूं। पिछले साल मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहीं पर टी20 सीरीज खेली थी और यह बात मैं कह सकता हूं कि स्पिनर्स के लिए यह काफी अच्छी सीरीज थी।’

अब भारतीय टीम को सुपर 8 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस में खेलना है। अफगानिस्तान टीम भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं। इसके बाद उन्हें 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में मैच खेलना है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम 24 जून को सेंट लूसिया में महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी। ग्रुप स्टेज में तो भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उन्हें अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो सुपर 8 में भी अपनी छाप छोड़नी होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...