Skip to main content

ताजा खबर

ट्राई सीरीज के फाइनल में बल्लेबाजी करने के मोहम्मद रिजवान के फैसले की अहमद शहजाद ने आलोचना की, जानें क्या कहा?

Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)

14 फरवरी को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित हुई, ट्राई सीरीज का फाइनल मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया था। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर, सीरीज को अपने नाम किया। चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले तीनों ही टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम थी।

हालांकि, मुकाबले में टाॅस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन टीम 49.3 ओवर में महज 242 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, अब ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में रिजवान द्वारा टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले की, पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं।

अहमद शहजाद ने की मोहम्मद रिजवान के फैसले की आलोचना

ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद, अहमद शहजाद ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- पहले बल्लेबाजी करना एक हैरानी करने वाला फैसला था। क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि रात में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है, गेंद स्पिनरों के लिए सतह पर पकड़ नहीं पाती है। फिर भी पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुद्धिहीन निर्णय, उन्हें कोई अंदाजा नहीं था।

शहजाद ने आगे कहा- फाइनल में आप बचकाने फैसले ले रहे हैं। आप मैचों में बहुत सारी गलतियां कर रहे हैं। आपको जीतने का मौका तभी मिलता है, जब विपक्षी टीम का प्रदर्शन अच्छा न हो या उसके मुख्य खिलाड़ी न खेल रहे हों।

हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि हमने सोचा था कि दूसरे हाफ में पिच कठिन होगी। लेकिन उनके गेंदबाजों ने हम पर दबाव डाला। हम 280 रन का लक्ष्य बनाना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने इसे हासिल कर लिया। हम 15 रन पीछे रह गये और उन्होंने मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की।

আরো ताजा खबर

जापान के खिलाफ 2 रन की जीत के बाद, भारत को इन 3 क्षेत्रों में करना होगा सुधार

Indian team (Image credit Twitter – X) भारत ने 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ बारिश प्रभावित मुकाबले में सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट...

एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड मेडल जीतना था: रिचा घोष

Richa Ghosh (Image credit Twitter – X) भारत ने महिला क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। 22 सितंबर...

एशियन गेम्स 2026 में DRS क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

No DRS at Asian Games 2026 (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले बिना डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के खेले जा रहे हैं। पुरुष और महिला...

22 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क...