Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट डेब्यू के बाद निराश KL Rahul को डिनर डेट पर ले गई थी अनुष्का शर्मा! पढ़ें दिलचस्प किस्सा 

Virat Kohli, Anushka Sharma and KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने एक समय खुलासा किया था कि, कैसे उनके साल 2014 टेस्ट डेब्यू की निराशा के बाद, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बाॅलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने मदद की थी। इसके बाद बल्लेबाज ने अनुष्का के प्रति आभार जताते हुए उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए धन्यवाद किया था।

गौरतलब है कि 2014-15 की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के दौरान राहुल ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में राहुल दोनों पारियों में सिर्फ 3 और 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। तो वहीं इस घटना के बाद निराशा को लेकर रेनिल अब्राहम के साथ एक टाॅक शो में राहुल ने कहा था कि कैसे इस निराशा से निकलने में अनुष्का ने उनकी मदद की थी।

निराश राहुल को डिनर कराने साथ ले गई थी अनुष्का

बता दें कि राहुल ने इस शो में कहा था- वे दोनों (अनुष्का और विराट) मेरे लिए बहुत अच्छे रहे हैं और मेरे पास आपको बताने के लिए एक बेहतरीन कहानी है। अनुष्का मेलबर्न मैच देखने के लिए वहां पहुंची थीं। वह देख सकती थी कि मैं उदास (व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण) था, और मेरे आयडिया खत्म हो चुके थे।

इसके बाद अनुष्का मेरे कमरे में आईं और मुझसे कहा कि वह मुझे अकेले बैठकर क्रिकेट के बारे में सोचने नहीं देंगी और यह भी कहा कि वह और विराट मुझे बाहर ले जाएंगे। मैं एक तीसरे पहिये की तरह उनके साथ डिनर डेट पर चला गया। उस समय विराट और अनुष्का ने अपने करियर के उन डाउनफाॅल के बारे में बात की, जब उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद मुझे ऐसा लगा कि मैं सिर्फ अकेला नहीं हूं, जिसके साथ ऐसा हुआ है। हमारे अगले मैच से पहले हमें 1 हफ्ते का समय मिला, और वे हर बार मुझे अपने साथ लेकर गए। वे एक पावरफुल कपल हैं और उनकी जोड़ी ने मुझ पर बहुत प्रभाव डाला है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...