Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, लिस्ट में टाॅप पर है ये भारतीय

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, लिस्ट में टाॅप पर है ये भारतीय

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाना एक बहुत बड़ी बात होती है। खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में दुनियाभर के कुछ चुनिंदा ही खिलाड़ी हैं, जो यह कारनामा कर पाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के लिए एक बल्लेबाज के पास कौशल और संयम का अनूठा हुनर होना लाजमी है।

दूसरी ओर, इस समय इंग्लैंड के 25 वर्षीय युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी मुल्तान टेस्ट मैच में 300 रनों की पारी खेल दी है। वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो वहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी टाॅप पर है। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले टाॅप 3 खिलाड़ी

3. मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। हेडन ने यह कारनामा साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। पर्थ के वाका स्टेडियम पर खेले उस मैच में हेडन ने तिहरा शतक लगाने के लिए कुल 362 गेंदों का सामना किया था।

2. हैरी ब्रूक (Harry Brook)

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में जारी पहले टेस्ट मैच में आज 10 अक्टूबर को इंग्लैंड के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने यह कारनामा कर दिखाया है। बता दें कि ब्रूक ने मैच में 310 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बनाया गया सबसे तेज दूसरा तिहरा शतक है। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

1. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि सहवाग ने साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 278 गेंदों में तिहरा शतक जड़ दिया था।

उस मैच में सहवाग ने अपनी पारी के दौरान 42 चौके और 5 छक्के लगाए थे। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी है।

আরো ताजा खबर

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...