Skip to main content

ताजा खबर

टेनिस खेलते हुए नजर आए पूर्व कप्तान MS Dhoni, वायरल हुई वीडियो

टेनिस खेलते हुए नजर आए पूर्व कप्तान MS Dhoni, वायरल हुई वीडियो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वीडियो में धोनी टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी की इस वायरल वीडियो पर फैंस, सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं धोनी की इस वीडियो को पेशेवर टेनिस खिलाड़ी सुमीत कुमार बजाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में धोनी क्रिकेट के अलावा अपने टेनिस स्किल भी दिखाते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- परफेक्ट वाॅली (Perfect volley)

देखें एमएस धोनी की यह वायरल वीडियो

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुमीत और धोनी टेनिस पार्टनर भी हैं। दोनों ने एक साथ मैन्स डबल्स में JSCA टेनिस चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। तो वहीं धोनी को टेनिस खेलते हुए देखकर, उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं।

IPL 2025 में एक्शन में नजर आएंगे धोनी

तो वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार आईपीएल खिताब जितवाया है। हालांकि, साल 2024 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और बतौर विकेटकीपर वह इस सीजन में युवा रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे।

तो वहीं अब वह आईपीएल के 18वें सीजन में सीएसके के लिए एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को पिछले महीने जेद्दाह में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था।

धोनी को सीएसके ने 4 करोड़ रुपए देकर, बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। धोनी के अलावा टीम ने रुतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीषा पाथिराना को भी रिटेन किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...

IPL 2026: KKR vs RR मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, KKR vs RR: top 3 players to watch out (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स...