Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की तरह खेलना चाहती है शेफाली वर्मा, कहा- “वो जिस तरह से पावरप्ले का…”

Shafali Verma & Rohit Sharma (X/Twitter)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू होने वाला है। इस बीच, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय महिला खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह आगामी टूर्नामेंट में ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा की तरह खेलना चाहती है। बता दें, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा अपने निडर रवैये से टीम को पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत दिलाते थे। हिटमैन के चलते ही अन्य बल्लेबाजों के लिए दबाव कम रहता था।

वह जिस तरह से पावरप्ले का उपयोग करते हैं, उसे देखना यादगार है- शेफाली वर्मा

भारतीय महिला ओपनर शेफाली वर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

मैं भारत के रोहित शर्मा को चुनूंगी क्योंकि जिस तरह से वह पावरप्ले का उपयोग करते हैं, उसे देखना यादगार है। यहां तक ​​कि वर्ल्ड कप में भी, 2-3 पारियां हैं जिन्हें मैं याद कर सकती हूं। मुझे हमेशा अच्छा लगता है जब मैं देखती हूं कि वह पावरप्ले का अधिकतम उपयोग कैसे करते हैं।

शानदार फॉर्म में हैं शेफाली

शेफाली वर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था। वहीं, एशिया कप 2024 में नेपाल के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। शेफाली ने अब तक भारत के लिए 81 टी20 मैचों में 25.63 के औसत और 130.48 के स्ट्राइक रेट से 1948 रन बनाए हैं।

4 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई में खेलेगी। टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें- ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका है। भारतीय महिला टीम ने पिछले आठ संस्करणों में कभी भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। टीम 2022 एडिशन के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

আরো ताजा खबर

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...