Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: एडन मार्करम ने गजब की फील्डिंग कर नीदरलैंड के कप्तान को किया रनआउट, आप भी देखें वीडियो

SA vs NED (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच न्यूयार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की है।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने काफी अच्छी फील्डिंग करते हुए नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को रनआउट किया। एडन मार्करम की फील्डिंग को देख नीदरलैंड के सभी खिलाड़ी दंग रह गए।

बता दें, नीदरलैंड की पारी के 12वें ओवर में स्कॉट एडवर्ड्स ने Anrich Nortje की गेंद को आराम से खेला जिसके बाद वो रन लेने के लिए भागे। एडन मार्करम ने काफी तेजी से गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर मारा। स्कॉट एडवर्ड्स सही समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए और रनआउट हो गए। स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मुकाबले में सिर्फ 10 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 104 रन बनाने होंगे

दक्षिण अफ्रीका को अगर नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 105 रन बनाने होंगे। टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और नीदरलैंड के बल्लेबाजों को खामोश रखा। नीदरलैंड की ओर से Sybrand Engelbrecht ने 45 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। टीम की ओर से लोगन वैन बीक ने 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। विक्रमजीत सिंह ने 12 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज Ottneil Baartman ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। मार्को जानसेन ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके जबकि एनरिच नॉर्टजे ने चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

SA vs BAN, 1st Test: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग XI का किया एलान! जुबैर हमजा की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी

South Africa (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI घोषित कर दी है।...

IPL 2027 Trade: 4 करोड़ रुपये में GT का हिस्सा बनेंगे हर्षल पटेल, SRH से ऑल-कैश डील लगभग तय

Harshal Patel (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने तेज गेंदबाज हर्षल...

U19 Asia Cup 2026, Final: आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में भारत 1 विकेट से जीता; रिकॉर्ड 9वां खिताब किया अपने नाम

U19 Asia Cup 2026, Final (image via SonyLiv) 14 नवंबर, शनिवार को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2), अल अमरात में खेले गए एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026...

‘एक गेंदबाज के तौर पर मुझे पता चल जाता’: सैंडपेपर विवाद पर वसीम अकरम ने पैट कमिंस को घेरा

Wasim Akram Pat Cummins (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में साल 2018 में हुए सैंडपेपर विवाद ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस मामले में पाकिस्तान...