Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तड़प रहे हैं Umesh Yadav, अब Selectors को दिखाई अपनी फिटनेस

Umesh Yadav (Image Credit- Instagram)

Umesh Yadav को उम्मीद है कि अभी भी वो टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं, जिसे देखते हुए ये खिलाड़ी इन दिनों काफी कड़ी मेहनत करने में लगा है। कभी उमेश नेट्स में अपनी पुरानी लय में गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं, तो कभी GYM में ये खिलाड़ी फिटनेस पर काम करते हुए दिख जाता है और वो एक तरह से खुद को साबित करने में लगे हैं।

पुजारा और Umesh Yadav के बीच एक गजब कनेक्शन है

जी हां, तेज गेंदबाज Umesh Yadav और बल्लेबाज पुजारा के बीच एक गजब का कनेक्शन है, जहां ये दोनोंं खिलाड़ी आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2023 में खेलते हुए नज आए थे। साथ ही पुजारा और उमेश का आखिरी टेस्ट मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जो WTC 2023 का फाइनल मैच था। ये मैच टीम इंडिया हार गई थी, साथ ही दोनों खिलाड़ी इस मैच में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

नेट्स से लेकर GYM में कड़ी मेहनत कर रहे हैं Umesh Yadav

*तेज गेंदबाज Umesh Yadav ने फिर शेयर की इंस्टाग्राम पर नई रील वीडियो।
*वीडियो में ये खिलाड़ी GYM में कड़ी मेहनत करता हुआ दिख रहा है।
*काफी ज्यादा फिट दिखे उमेश, फैन्स ने लिखा- कब हो रहा है आपका कमबैक।
*एक तरह से उमेश टीम इंडिया के Selectors को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं।

Umesh Yadav का GYM सेशन वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

हाल ही में वाइफ संग तस्वीर की है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

मुश्किल लग रही है टीम इंडिया में वापसी

दूसरी ओर उमेश यादव की टीम इंडिया में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल लग रही है, जिसका कारण है टीम के पास पहले से मजबूत गेंदबाजों का पूल है। जहां आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम के पास बुमराह और सिराज हैं, वहीं शमी की भी टीम इंडिया में जल्द ही वापसी होगी। तो खबर ये भी है कि अर्शदीप सिंह भी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं, ऐसे में उमेश की टीम इंडिया में जगह बनती हुई नहीं दिख रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...