Skip to main content

ताजा खबर

जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, MCC अध्यक्ष मार्क निकोलस ने दिया अनुभवी खिलाड़ी को खास तोहफा

जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, MCC अध्यक्ष मार्क निकोलस ने दिया अनुभवी खिलाड़ी को खास तोहफा

James Anderson (Pic Source-X)

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आज यानी 12 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर से संन्यास ले लिया है। उन्होंने क्रिकेट फील्ड में ऐसी कई शानदार उपलब्धियां थी जो अपने नाम की थी। फाइनल मैच में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट झटके।

मैच खत्म होने के बाद Marylebone Cricket Club ने जेम्स एंडरसन को उनके बेहतरीन क्रिकेटिंग करियर को खत्म करने के लिए लाइफटाइम मेंबरशिप से नवाजा है। बता दें, जेम्स एंडरसन ने 188 पारी में 704 विकेट झटके।

मैच खत्म होने के बाद MCC के अध्यक्ष मार्क निकोलस ने जेम्स एंडरसन को लाइफटाइम मेंबरशिप दी और साथ ही तमाम फैंस ने उनके लिए जमकर ताली भी बजाई। यही नहीं इंग्लिश खिलाड़ियों ने अनुभवी गेंदबाज को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

यह रही वीडियो:

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। टीम की ओर से Mikyle Louis ने पहली पारी में 27 रन बनाए जबकि केवम हॉज ने 24 रनों का योगदान दिया। Alick Athanaze ने 23 रनों की पारी खेली जबकि अल्जारी जोसेफ ने 14 रन बनाए।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 371 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 70 रनों की पारी खेली जबकि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 68 रन बनाए। Zak Crawley ने 76 रनों का योगदान दिया जबकि ओली पोप ने 57 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 50 रनों का योगदान दिया। वेस्ट इंडीज की ओर से जेडन सीरल्स ने पहली पारी में चार विकेट झटके।

वेस्ट इंडीज टीम दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में टीम की ओर से गुदाकेश मोती ने सर्वाधिक 31* रन बनाए। मोती के अलावा Alick Athanaze ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि जेसन होल्डर ने 20 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्राॅफी को साथ लेकर सलंगपुर हनुमान...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...